मुजफ्फरनगर में 9 अप्रैल को आएंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
कौशल विकास विभाग द्वारा आयोजित हर रोजगार मेले का करेंगे शुभारंभ
200 कंपनियों में लगभग 10000 बच्चों को रोजगार देने का दावा

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में 9 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने का कार्यक्रम फाइनल हो चुका है जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुजफ्फरनगर के नुमाइश ग्राउंड में एक वृहद रोजगार मेले का शुभारंभ करेंगे इसके बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे सोमवार को कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के साथ-साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को साथ लेकर नुमाइश ग्राउंड में बनाए जा रहे पंडाल और जगह का बारीकी से निरीक्षण किया और तैयारी का जायजा लिया इस दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि
आज हम सब के लिए ये बहुत ही प्रसन्नता का विषय है कि हम सबके लोकप्रिय ऊर्जावान और पूरे प्रदेश को लगातार गति प्रदान करने वाले श्री योगी आदित्यनाथ जी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने के लिए एक वृहद रोजगार मेले का शुभारंभ करने के लिए मुजफ्फरनगर में 9 अप्रैल को आ रहे हैं उसी की तैयारी के लिए मंत्री अनिल कुमार जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल और हमारे सभी पार्टी के पदाधिकारी दोनों संगठनों के पदाधिकारी राष्ट्रीय लोक दल और भाजपा के संगठन के लोग यहां पर पहुंचे जिला अधिकारी और एसपी यहां पर है किस तरह से कार्यक्रम की तैयारी होगी कहां सभा स्थल बनेगा कहां पर रोजगार मेला लगाया जाएगा कहां स्टॉल बनाई जाएगी और कहां बच्चे खड़े होंगे और किस तरह से लोग जनसभा में भाग ले सकेंगे उसे सभी चीज को तय करने के लिए यहां पर आए हैं बहुत ही अच्छा कार्यक्रम यहां पर होगा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुजफ्फरनगर आ रहे हैं यह हम सबके लिए खुशी का विषय है प्रसन्नता का विषय है । उन्होंने कहा कि सब लोगों से मेरा आह्वान है की बड़ी संख्या में 9 तारीख को 10:00 बजे तक इस नुमाइश मैदान में जहां पर यह कार्यक्रम होने वाला है उसमें आए और कार्यक्रम में सहभागिता करें मुख्यमंत्री को सुने जो हमारे युवा साथी हैं उनके लिए रोजगार के लिए एक सुनहरा मौका है कौशल विकास विभाग के द्वारा यह वृहद मेला आयोजित किया जा रहा है जिसमें आईटीआई बीटेक किया या एमटेक की एमबीए किया है या बचा किया है या अन्य ट्रेड में दक्षता प्राप्त वाले बच्चों के लिए लगभग 10000 नौकरियां दी जाएगी और बड़ी-बड़ी 200 कंपनियां यहां आ रही है। और हाथ के हाथ मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे