मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज ने दी शहर को नई सौगात सदर बाजार में ओ पी डी का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज ने दी शहर को नई सौगात सदर बाजार में ओ पी डी का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर : सोमवार को मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज मुजफ्फरनगर के द्वारा सदर बाजार में ओ पी डी का शुभारंभ किया गया नवस्थापित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज द्वारा संचालित ओपीडी सेंटर का भव्य उद्घाटन माननीय मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, चिकित्सकगण एवं प्रबंधन से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे।
इस ओपीडी सेंटर की स्थापना प्रबंधन के अथक प्रयासों का परिणाम है, जिसके माध्यम से क्षेत्र के मरीजों को अब अपने ही शहर में अनुभवी एवं वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं सुलभता से उपलब्ध हो सकेंगी। इस केंद्र में जनरल फिजिशियन , कार्डियोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, स्किन एवं वी.डी., ईएनटी, जनरल सर्जरी, साइकियाट्री, गायनी एवं आईवीएफ, पीडियाट्रिक्स ,यूरोलॉजी तथा पैथोलॉजी की सुविधा जैसी विभिन्न विशेषज्ञताओं की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
ओपीडी सेंटर में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं न्यूनतम दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी, इससे आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।
प्रतिदिन यहां पर अनुभवी डॉक्टर्स प्रातः 10.00 बजे से 3.00 बजे तक रोजाना अपनी सेवाएं न्यूनतम दरों पर प्रदान करेंगे
उद्घाटन समारोह में डॉ. सुनील तेवतिया ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के केंद्र स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह ओपीडी सेंटर क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।
कार्यक्रम के अंत में प्रबंधन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित में कार्य करने का संकल्प दोहराया।
मुख्य रूप से डॉक्टर रोहताश सिंह यादव प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज, सी एम एस डॉक्टर कीर्ति गोस्वामी, डॉक्टर सज्जाद मंजूर, डॉक्टर गौतम आनंद, डॉक्टर भारती माहेश्वरी, डॉक्टर स्मिता त्यागी, डॉक्टर आशीष नागर, डॉक्टर नितिन तोमर, डॉक्टर मनीष अग्रवाल,डॉक्टर पंकज मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *