यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कालेज जड़ौदा के होनहार छात्र व छात्राएं

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित

होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कालेज जड़ौदा के होनहार छात्र व छात्राएं

मुजफ्फरनगर :  दिनांक 23.04.2026, दिन बृस्पतिवार को यू0पी0 बोर्ड के हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित हुआ। हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 में होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर के छात्र और छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर जिले की मैरिट में इण्टरमीडिएट में 9 वीं रैंक प्राप्त कर आँचल सैनी ने अपने माता-पिता और गुरूजनों का नाम रोशन किया। बोर्ड का परिणाम घोषित होते ही छात्रों और अभिभावकों में हर्ष की लहर दौड गयी। विद्यालय में हर्ष का माहौल रहा।
हाईस्कूल में विद्यालय में हर्षित गुप्ता 86.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, इरम ने 84.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, अवनिका ने 84.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इण्टरमीडिएट में आंचल सैनी ने 88.6 प्रतिशत अंक जिले में 9 वां स्थान व विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में आयशा ने 81.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान, हर्षित कुमार व सादिका रहमान ने 81.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
हाईस्कूल में विद्यालय का परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा और इण्टरमीडिएट का परीक्षाफल 98 प्रतिशत रहा।
प्रधानाचार्य डॉ0 प्रवेन्द्र दहिया, अंकित चौधरी, विकास भार्गव, जितेन्द्र कुमार, रूपेश कुमार, शुभम कुमार, पी0के0 मिश्रा, अजीत सिंह, सतकुमार ने सभी छात्र व छात्राओं को उनकी अपार सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *