मुजफ्फरनगर में शुरू हुई बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल की मेडिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाएं

मुजफ्फरनगर: नई दिल्ली स्थित बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने मुजफ्फरनगर के शांति मदन हॉस्पिटल में मेडिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत कर दी है। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नई दिल्ली के मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. मुकेश पाटेकर तथा शांति मदन हॉस्पिटल, मुजफ्फरनगर के ओनर डॉ. सहज गर्ग की मौजूदगी में इस सेवा का शुभारंभ किया गया।
जानकारी के अनुसार, डॉ. मुकेश पाटेकर प्रत्येक महीने के दूसरे गुरुवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक शांति मदन हॉस्पिटल, मुजफ्फरनगर में मरीजों के लिए प्राथमिक परामर्श और फॉलो-अप कंसल्टेशन उपलब्ध कराएंगे। इससे मुजफ्फरनगर और आसपास के क्षेत्रों के कैंसर मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. मुकेश पाटेकर ने कहा कि कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना और शुरुआती संकेतों की समय रहते पहचान करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि समय पर बीमारी का पता चलने और तुरंत उपचार शुरू होने से मरीजों के सफल इलाज की संभावना काफी बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि इन ओपीडी सेवाओं के माध्यम से मरीजों को एडवांस्ड ट्रीटमेंट विकल्प, काउंसलिंग और संवेदनशील देखभाल उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उन्हें इलाज के दौरान हर स्तर पर सहयोग मिल सके।
उन्होंने कहा कि बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नई दिल्ली में मरीजों की बीमारी की स्थिति और स्टेज के अनुसार एडवांस्ड कैंसर ट्रीटमेंट उपलब्ध कराया जाता है। अस्पताल में प्रिसिशन-बेस्ड कीमोथेरेपी, टार्गेटेड थेरेपी, इम्यूनोथेरेपी, हार्मोन थेरेपी और एडवांस्ड मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही मल्टीडिसिप्लिनरी ट्यूमर बोर्ड डिस्कशन के माध्यम से मरीजों को विशेषज्ञों की सामूहिक राय का लाभ मिलता है, जिससे बेहतर और पेशेंट सेंट्रिक इलाज सुनिश्चित होता है।
शांति मदन हॉस्पिटल के ओनर डॉ. सहज गर्ग ने कहा कि बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के साथ यह सहयोग क्षेत्र के लोगों को उनके घर के नजदीक विशेषज्ञ ऑन्कोलॉजी सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि इससे कैंसर मरीजों को बेहतर उपचार और परामर्श सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी।
बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने कहा कि संस्थान विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए भी लगातार कार्य कर रहा है। अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और पेशेंट सेंट्रिक दृष्टिकोण के साथ अस्पताल का उद्देश्य मरीजों की जीवन गुणवत्ता में सुधार करना है।
मैक्स हेल्थकेयर के बारे में
मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट लिमिटेड देश के प्रमुख हेल्थकेयर संगठनों में से एक है। वर्तमान में कंपनी 21 अस्पतालों और करीब 6,000 बेड्स के साथ उत्तर भारत में अपनी मजबूत उपस्थिति रखती है। दिल्ली-एनसीआर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, मोहाली, बठिंडा, देहरादून और भुवनेश्वर सहित कई शहरों में इसके अत्याधुनिक अस्पताल संचालित हैं।
इसके अलावा मैक्स हेल्थकेयर अपने ‘मैक्स @होम’ और ‘मैक्स लैब्स’ ब्रांड के तहत होम हेल्थकेयर और पैथोलॉजी सेवाएं भी प्रदान करता है।