डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर बहुजन मुक्ति मोर्चा ने किया अनोखा प्रदर्शन, गाड़ी में धक्का मार कर किया गया प्रदर्शन

डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर बहुजन मुक्ति मोर्चा ने किया अनोखा प्रदर्शन

गाड़ी में धक्का मार कर किया गया प्रदर्शन


मुजफ्फरनगर : देश में लगातार बढ़ रही। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में रविवार को जिला कलेक्ट्रेट मुजफ्फरनगर परिसर में एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। जिसमें बहुजन मुक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वाहन को धक्का देकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजीकी गई और महंगाई पर नाराजगी व्यक्त की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि लगातार बढ़ रही ईंधन कीमतों का सीधा असर आम जनता, किसानों और मजदूरों की जेब पर पड़ रहा है।

दरअसल रविवार को उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में जिला कलेक्टर परिसर में बहुजन मुक्ति पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और गाड़ी को धक्का देकर प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों से परिवहन खर्च बढ़ रहा है, जिसका असर रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं पर भी पड़ रहा है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे भी लगाए। “वाह रे योगी तेरा खेल, दारू सस्ती… महंगा तेल” के नारों के साथ उन्होंने महंगाई पर नियंत्रण की मांग की और पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने की अपील की। इस मौके पर शिवकेश बौद्ध, करण सिंह बौद्ध, अफजल खान, मनीष कुमार समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बहुजन मुक्ति पार्टी के मंडल अध्यक्ष शिवकेश बौद्ध ने बताया कि आज पूरे देश में भारत के 32 राज्यों में 625 जिलों में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में उन्होंने एक साथ आंदोलन की घोषणा इसलिए कि भारत की सरकार डीजल पेट्रोल लगातार महंगा करती जा रही है अभी 97 रुपए पेट्रोल की कीमत थी₹100 से नीचे था अब वह ₹100 के पार कर गया है ऐसे पेट्रोल महंगा होता रहा तो किस का काम कैसे चलेगा किसान की खेती ट्रैक्टर पर निर्भर है इसके लिए हम लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया हम लोग धक्का मार कर गाड़ी चलाएंगे गाड़ी हमारे पास है तेल हमारे पास नहीं है तो सरकार जानबूझकर जैसे पेट्रोल महंगा की है यह महंगा करते जाएगी और सीधे हजारों कर सकती है अगर हम बोलेंगे नहीं तो। उन्होंने कहा कि हमने स्मार्ट मीटर के खिलाफ भी प्रदर्शन किया जिसमें उन्हें पूरे देश में लालटेन और मोमबत्ती भेंट की थी जो डीजल पेट्रोल गैस और बिजली का बिल है अगर हम विरोध नहीं करेंगे सरकारी तानाशाह हो जाएगी सर के अगर सुनी हो जाएगी तो सरकारी तानाशाह हो जाएगी यह किसी महापुरुष ने कहा था

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *