मुजफ्फरनगर में होलिका दहन स्थल का हवन-पूजन कर किया गया शुद्धिकरण,
ग्रामीणों ने लिया धार्मिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प
बकरीद के दिन होलिका दहन स्थल पर डाला गया था पशुओं का अवशेष
मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर मेंथाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव शहर नगर में स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ शिव मंदिर के निकट स्थित होलिका दहन स्थल पर बकरीद के दिन ऐसा सामाजिक तत्वों के द्वारा कुर्बानी के बाद पशुओं के अवशेष डालकर सांप्रदायिक सद्भाव खराब करने का प्रयास किया गया ग्रामीणों के द्वारा मामले की जानकारी पुलिस और हिंदू आदि संगठनों को दी जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हिंदूवादी संगठन के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए होलिका दहन स्थल से अवशेष हटकर मिट्टी डलवाई थी इसके बाद मंदिर के महंत और हिंदूवादी संगठनों के द्वारा संकल्प लिया गया था कि होलिका दहन स्थल अशुद्ध हो गया है इसका शुद्धिकरण किया जाएगा सोमवार को संयुक्त हिंदू मोर्चा के सदस्य और पदाधिकारी और मंदिर के महंत ने ग्रामीणों की भीड़ के साथ शेर नगर स्थित होलिका दहन स्थल पहुंचकर गंगाजल का छिड़काव कर पूरे स्थान का शुद्धिकरण किया इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ कर हवन पूजन किया गया हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी का कहना है कि विधर्मियों के द्वारा सांप्रदायिक सद्भाव खराब करने का प्रयास किया गया और हिंदू के धार्मिक स्थल होली का दहन स्थल पर अवशेष डालकर दूषित करने का प्रयास किया गया पुलिस की सूझबूझ से मामला टल गया मगर अवशेष डालकर सांप्रदायिक स्वाद खराब करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
इस अवसर पर हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पवार साधु अरुण प्रताप सिंह देशराज चौहान संजय मिश्रा सुरेंद्र मित्तल पवन मित्तल ऋषभ जैन आदि विभिन्न संगठनों के पदाधिकारीयों के साथ-साथ सैकड़ो की संख्या में गांव वासी एवं भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही