क्रांतिसेना से जुड़े दो दर्जन से अधिक हिंदूवादी युवा, संगठन विस्तार को मिली नई मजबूती

मुजफ्फरनगर, 13 जून। जनहित और हिंदू हितों के मुद्दों को लेकर सक्रिय क्रांतिसेना के संगठनात्मक विस्तार को उस समय नई मजबूती मिली, जब दो दर्जन से अधिक हिंदूवादी युवाओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण कर क्रांतिसेना परिवार में शामिल होने की घोषणा की। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन संगठन के कार्यालय पर किया गया, जहां युवा जिला अध्यक्ष ठाकुर विकास पुंडीर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने संगठन की नीतियों में विश्वास जताते हुए सदस्यता ली।
इस अवसर पर क्रांतिसेना के जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी, युवा जिला अध्यक्ष ठाकुर विकास पुंडीर तथा कला एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा ने सभी युवाओं को संगठन का पटका पहनाकर विधिवत सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने नवसदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन की विचारधारा और उद्देश्यों से अवगत कराया।
जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि क्रांतिसेना एक ऐसा संगठन है, जो हिंदू समाज के हितों की रक्षा के साथ-साथ आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाता है। उन्होंने कहा कि संगठन समय-समय पर जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष करता रहा है और जरूरत पड़ने पर सड़कों पर उतरकर जनता की आवाज को बुलंद करने का कार्य करता है। उन्होंने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा की कार्यशैली और नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में युवा क्रांतिसेना से जुड़ रहे हैं।
मुकेश त्यागी ने संगठन में शामिल हुए सभी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनसे समाज और संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष संजीव वर्मा, महानगर उपाध्यक्ष उज्ज्वल पंडित, कार्यालय प्रभारी शैलेंद्र विश्वकर्मा, राजेंद्र तायल सहित निशांत पाल, नकुल मास्टर, रोहित चौहान, मुकुल, विकास, दीपक कुमार, अंकित पुंडीर, अनुज पुंडीर, प्रिंस पुंडीर, शिवम, कुणाल, आशु पाल, ओमपाल सिंह, अमन राणा, नितिन कुमार, मोहित राणा, अरुण सिंह, अर्जुन पाल समेत अनेक युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार और सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई।