भाकियू (तोमर) का बड़ा ऐलान, 35 मांगों को लेकर कल मुजफ्फरनगर में ‘रेल रोको’ आंदोलन, 4 रेलवे स्टेशनों पर पटरियों पर बैठेंगे किसान

भाकियू (तोमर) का बड़ा ऐलान

35 मांगों को लेकर कल मुजफ्फरनगर में ‘रेल रोको’ आंदोलन

4 रेलवे स्टेशनों पर पटरियों पर बैठेंगे किसान


मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। संगठन की मांगों को लेकर कल, 16 जून को जनपद मुजफ्फरनगर में ‘रेल रोको’ आंदोलन के तहत चक्का जाम किया जाएगा चक्का जाम के दौरान चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि किसान किसी भी सवारी को परेशान नहीं करेंगे किसान हमेशा देश हित काम किया और कल चक्का जाम के दौरान सवारियों शरबत पिलाया जाएगा और संगठन के चीफ ने आंदोलन को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

रामपुर तिराहा स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पर आयोजित एक अहम रणनीतिक बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए चौधरी संजीव तोमर ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जनपद के चार प्रमुख रेलवे स्टेशनों—रोहाना, मुजफ्फरनगर, मन्सूरपुर और खतौली पर किसान रेलवे ट्रैक पर ही पंचायत करेंगे और ट्रेनें रोककर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। रोहाना कला स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव कोरोना काल के समय से ही रोहाना कला स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव बंद है। संगठन की मांग है कि स्थानीय यात्रियों की सुविधा के लिए पहले की तरह यहां ट्रेनों को रोका जाए। मुजफ्फरनगर में बढ़ रहे प्रदूषण पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि भोपा रोड स्थित पेपर फैक्ट्रियों के कारण जिला भयानक बीमारियों की चपेट में है। इन पर तत्काल लगाम लगाई जाए।किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए गन्ने का मूल्य ₹500 प्रति क्विंटल करने, बकाया भुगतान जल्द कराने और वर्तमान में जारी यूरिया की किल्लत को तुरंत दूर करने की मांग की गई है। 60 वर्ष की आयु पार कर चुके किसानों को ₹10,000 मासिक पेंशन देने और उनके लिए सरकारी परिवहन में सफर निशुल्क करने की वकालत की गई है।
चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि जैसे हर व्यापारी को अपने उत्पाद की कीमत तय करने का हक है, वैसे ही किसानों को भी अपनी फसल का रेट खुद निर्धारित करने और उसे नकद बेचने का कानूनी अधिकार मिले। किसानों के बच्चों के भविष्य को देखते हुए उन्हें इंग्लिश मीडियम स्कूलों में मुफ्त शिक्षा मुहैया कराने की मांग भी 35 सूत्रीय मांग पत्र में शामिल है भाकियू (तोमर) के इस बड़े ऐलान के बाद रेलवे प्रशासन और जिला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है ताकि कानून व्यवस्था न बिगड़े और रेल यातायात को सुरक्षित रखा जा सके और चौधरी संजीव तोमर ने मिडिया से रुबरु होते हुए कहा है कि कल चार जगह रेल रोको आंदोलन होगा जिसमें मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर/युवा जिला अध्यक्ष सोनू चौधरी
और मन्सूरपूर कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष महबूब बालियान/ पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर/ प्रदेश सचिव नीशु त्यागी

खतौली / जिला अध्यक्ष निखिल चौधरी ब्लाक अध्यक्ष विशाल अहलावत बुढ़ाना ब्लाक अध्यक्ष पंकज गुर्जर/

रोहाना पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष रिहान तोमर / सहारनपुर मंडल महासचिव मुकेश गुर्जर जिला उपाध्यक्ष कलीम प्रधान जी मौजूद रहैगे मिटिग के दौरान राष्ट्रीय प्रभारी राजबीर सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष रिहान तोमर पश्चिम युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर जिला अध्यक्ष निखिल चौधरी युवा जिला अध्यक्ष सोनू चौधरी विशाल चौधरी मुकेश गुर्जर आशु चौधरी अरूण कुमार शमशाद रबान मलिक जग्गम हीरा बालियान नईम विनीत त्यागी मेहरबान शमोद हीरा बालियान साजिद अल्वी नौशाद सोनू शमोद राशीद जावेद गुड्डू आदि मौजूद रहै

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *