लायंस क्लब मुज़फ्फरनगर उन्नति द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

लायंस क्लब मुज़फ्फरनगर उन्नति द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

मुज़फ्फरनगर। लायंस क्लब मुज़फ्फरनगर उन्नति द्वारा मेरठ रोड स्थित होटल ग्रैंड रेडिएंट इन में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन अमित मित्तल ने की।

इस अवसर पर अध्यक्ष अमित मित्तल ने वर्ष भर क्लब के सेवा कार्यों में सक्रिय योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित करते हुए उनके समर्पण एवं सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि क्लब प्रत्येक वर्ष शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अनेक सेवा कार्य करता है, जिनमें सभी सदस्य अपनी-अपनी भूमिका निभाकर समाज सेवा का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। इसी योगदान के सम्मान स्वरूप सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य रूप से डिस्ट्रिक्ट पदाधिकारी लायन अजय अग्रवाल, लायन रीना अग्रवाल तथा ज़ोन चेयरपर्सन लायन मनीष बंसल , लायन अनिल कंसल डिप्टी डिस्ट्रिक गवर्नर एवं लायंस क्लब मुजफ्फरनगर उन्नति के मीडिया चेयरमैन सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे, ये जानकारी क्लब के मीडिया चेयरमैन अनिल कंसल ने दी।

कार्यक्रम के दौरान लायन अजय अग्रवाल एवं लायन रीना अग्रवाल को “We Serve Together” सम्मान प्रदान किया गया। वहीं लायन मनीष बंसल को उनकी उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाओं के लिए “Dedicated Lion” की उपाधि से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त लायन रेनू गुप्ता एवं लायन आलोक गुप्ता को प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली कांवड़ सेवा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई, जिसमें लायन मनीष जैन को अध्यक्ष, लायन दिनेश गर्ग को सचिव तथा लायन रोहित सिंघल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

समारोह में सचिव लायन नितिन गोयल, कोषाध्यक्ष लायन दिनेश गर्ग, लायन आलोक गुप्ता, लायन मनीष जैन, लायन रोहित सिंघल, लायन राजेश मित्तल, लायन मुकुल गोयल, लायन अनुज मित्तल, लायन आकाश अग्रवाल तथा मातृशक्ति में लायन रेनू गुप्ता, लायन प्रतिभा बंसल, लायन वंदना मित्तल, लायन अर्चना जैन, लायन पूजा सिंघल, लायन नीतू गोयल, लायन प्रगति गोयल, लायनेड रुचि मित्तल, लायनेड अनुराधा मित्तल, लायनेड निधि अग्रवाल, लायनेड सुनीता कंसल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन सभी सदस्यों द्वारा क्लब की ओर से आयोजित रात्रि भोज का आनंद लेने के साथ हुआ।

यह जानकारी क्लब के मीडिया पर्सन लायन अनिल कंसल द्वारा प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *