तितावी शुगर कॉम्प्लेक्स ने शुरू किया नि:शुल्क कांवड़ सेवा शिविर, अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण

तितावी शुगर कॉम्प्लेक्स ने शुरू किया नि:शुल्क कांवड़ सेवा शिविर, अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण


मुजफ्फरनगर : कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए आई०पी०एल० इकाई तितावी शुगर कॉम्प्लेक्स की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नि:शुल्क कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया। बुधवार, 5 अगस्त 2026 को मदोड़ गंग नहर की पटरी पर आयोजित शिविर का विधिवत शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ किया गया।
शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर ओम प्रकाश सिंह, जिला गन्ना अधिकारी मुजफ्फरनगर संजय सिसोदिया तथा इकाई प्रमुख आई०पी०एल० तितावी शुगर कॉम्प्लेक्स बी.एस. ग्रेवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान अतिथियों ने पूजा-अर्चना की और शिवभक्त कांवड़ियों को प्रसाद वितरित कर सेवा कार्य का शुभारंभ किया।
अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण
कांवड़ सेवा शिविर के उद्घाटन अवसर पर उप गन्ना आयुक्त ओम प्रकाश सिंह, जिला गन्ना अधिकारी संजय सिसोदिया और इकाई प्रमुख बी.एस. ग्रेवाल ने शिविर स्थल पर वृक्षारोपण भी किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया।
अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान आई०पी०एल० इकाई तितावी शुगर कॉम्प्लेक्स के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इनमें विभागाध्यक्ष (गन्ना) अरविंद कुमार, विभागाध्यक्ष (लेखा), विभागाध्यक्ष (उत्पादन), विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन), मुख्य प्रबंधक गन्ना (विकास), वरिष्ठ प्रबंधक (गन्ना), प्रबंधक (गन्ना), अतिरिक्त प्रबंधक (गन्ना) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।
शिविर में कांवड़ियों की सुविधा और सेवा के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं। आई०पी०एल० तितावी शुगर कॉम्प्लेक्स द्वारा प्रतिवर्ष कांवड़ यात्रा के दौरान लगाए जाने वाले इस सेवा शिविर के माध्यम से शिवभक्तों को नि:शुल्क सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *