गोल मार्केट व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी का गठन, हर्ष गुलाटी बने अध्यक्ष

मुजफ्फरनगर : गोल मार्केट व्यापार संघ, मुजफ्फरनगर की महत्वपूर्ण बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक 25 सितंबर 2026 को ग्रीन एप्पल रिजॉर्ट में व्यापारियों की मौजूदगी में आयोजित की गई। चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से संघ की नई कार्यकारिणी का चयन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य चुनाव अधिकारी चंद्र मोहन (हर्बल्स टेलर) रहे, जबकि चुनाव प्रक्रिया के संचालन की जिम्मेदारी सजीव सोम प्रजापति ने निभाई।
नई कार्यकारिणी में हर्ष गुलाटी को अध्यक्ष, आकाश संगम को उपाध्यक्ष, मनीष अरोड़ा को सचिव, भारत अरोड़ा और अनुज गोयल को सह-सचिव तथा नवदीप कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।

नई कार्यकारिणी इस प्रकार है—
अध्यक्ष: हर्ष गुलाटी
उपाध्यक्ष: आकाश संगम
सचिव: मनीष अरोड़ा
सह-सचिव: भारत अरोड़ा
सह-सचिव: अनुज गोयल
कोषाध्यक्ष: नवदीप कुमार
संघ के संरक्षक के रूप में महेंद्र नाथ, राजेंद्र अरोड़ा, सादिक भारती एवं प्रवीन जैन का नाम शामिल है। संघ के संस्थापक स्व. श्री राम मूर्ति जी रहे।
बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। इनमें मोहित नागपाल, मनीष अरोड़ा, राजकुमार संगम, अमित अरोड़ा, विजय धमिजा, मुकेश जैन, आबिद अली, विक्रांत संगम, हनी, कनिक पुनियानी, प्रांजल धमिजा, किरणपाल, अजय मदान, गोपाल गर्ग, ब्रह्म प्रकाश शर्मा, हयात राणा और हंसराज सैनी सहित अन्य व्यापारी शामिल रहे।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हितों, आपसी सहयोग और संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। उपस्थित व्यापारियों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाएगी और संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का कार्य करेगी।