खानूपुरा में मंदिर की जमीन के विवाद में कूदी हिंद मजदूर किसान समिति
समिति के पदाधिकारीयों ने पंचायत में जाने का किया ऐलान

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव खानूपुर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के नाम खरीदी गई जमीन उसे समय विवादों में आ गई जब सर शादीलाल डिस्टलरी के अधिकारियों के द्वारा गलत तरीके से कब जाने का आरोप लगाते हुए क्षेत्र के लोगों ने 19 जनवरी को पंचायत का ऐलान किया गया था जिसमें क्षेत्र के लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। इस पंचायत को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की अफवाहें उड़ाई जा रही है कोई इस पंचायत को एक जाति विशेष से जोड़कर बताया जा रहा है तो कहीं किसी व्यक्ति विशेष का नाम उछाला जा रहा है जबकि क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जो जमीन मंदिर के लिए खरीदी गई है उसमें मंदिर ही बनना चाहिए इसी बात को लेकर हिंद मजदूर किसान समिति के कार्यकर्ताओं ने नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मण विहार में एक बैठक आयोजित कर 19 जनवरी को खानपुरा में होने वाली पंचायत को लेकर चर्चा की गई और हिंद मजदूर किसान समिति के कार्य कर्ताओं ने पंचायत में भारी भीड़ जुटाना का ऐलान किया हिंद मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजपाल सिंह का कहना है कि उन्होंने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश पर मंदिर की जमीन के विवाद में क्षेत्र के लोगों का समर्थन करने का ऐलान किया है और वह भारी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थकों के साथ पंचायत में शामिल होंगे भगवान के मंदिर के नाम खरीदी गई जमीन पर मंदिर ही बनवाया जाएगा चाहे इसके लिए उन्हें अलग से भी कोई पंचायत करनी पड़े मगर वह पीछे नहीं हटेंगे
हिंद मजदूर किसान समिति के प्रवक्ता अमित कुमार ने कहा कि वह हर तरह से इस पक्ष में है कि यह जमीन मंदिर के लिए खरीदी गई थी और इसमें मंदिर ही बनेगा
इसलिए हिंद मजदूर किसान समिति का अध्यक्ष कार्यकर्ता और पदाधिकारी के अलावा समर्थक भारी संख्या में पंचायत में शामिल होंगे