राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष चौधरी ने स्काउट गाइड के तमिलनाडु टूर के लिए दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष चौधरी ने स्काउट गाइड के तमिलनाडु टूर के लिए दी शुभकामनाएं

 

मुजफ्फरनगर। समाज की सेवा के लिए देश की भावी पीढ़ी को संस्कारवान और सेवा के लिए प्रेरित करने वाली संस्था स्काउट एवं गाइड के अन्तर्गत जनपद से डायमंड जुबली जम्बूरी के लिए प्रतिभागिता को चयनित गेट का बुधवार को राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष चौधरी ने अन्य अतिथियों के साथ अवलोकन करते हुए इसके लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं दी और गेट को और अधिक आकर्षक व सुन्दर बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिये।
डायमंड जुबली जम्बूरी 2025 का आयोजन तमिलनाडु में प्रस्तावित है, इसमें प्रतिभाग करने वाले जनपद के स्काउट/गाइड द्वारा बनाये गये गेट का अवलोकन करने हेतु जिला अधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट और गाइड उमेश मिश्रा द्वारा निर्देशित किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास के संरक्षण में एवं सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर सहारनपुर एवं मेरठ मंडल मयंक शर्मा के तथा जिला मुख्ययुक्त डा. कंचन प्रभा शुक्ला के निर्देशन में जनपद मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली के स्काउट/गाइड एवं रोवर/रेंजर ने एक भव्य गेट का तैयारी के रूप में निर्माण मुख्यालय जैन कन्या इंटर कॉलेज में किया। इस अवसर पर उद्योग पति समाजसेवी मनीष चौधरी, रेवेन्यू इंस्पेक्टर ऊदल सिंह, श्रीमती ममता अग्रवाल जिला मंत्री भाजपा, जिला सचिव अनिल कौशिक, जिला स्काउट कमिश्नर विजय शर्मा, जिला गाइड कमिश्नर डा.राजेश कुमारी, जिला कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा, रेणु गर्ग, डॉ. राजीव आदि ने गेट का अवलोकन करते हुए महत्वपूर्ण सुझाव दिए और पूरी टीम के प्रयास की सराहना करते हुए इस जम्बूरी के लिए उनको शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मनीष चौधरी ने कहा कि स्काउट एवं गाइड संगठन समाज को सेवा के प्रति प्रेरित करते हुए देश की युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाने के साथ ही अनुशासित भी कर रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला संगठन कमिश्नर स्काउट/गाइड भारत भूषण अरोरा, प्रभा दहिया, अनुज कुमार, अमित कुमार, आयुष चौधरी, अजय, साक्षी, ज्योति आदि का सहयोग रहा। डायमंड जुबली जम्बूरी 2025 में प्रतिभाग करने हेतु 28 स्काउट/गाइड एवं रोवर/रेंजर 4 ट्रेनिंग काउंसलर के सानिध्य में दिनांक 24/01/2025 को यात्रा प्रारम्भ करेंगे। इस अवसर पर आए हुए सभी अतिथियों ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *