विश्व हिंदू महासंघ ने धूमधाम से मनाया श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर प्रसाद वितरण एवं आतिशबाजी कर कार्यक्रम 

विश्व हिंदू महासंघ ने धूमधाम से मनाया श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर प्रसाद वितरण एवं आतिशबाजी कर कार्यक्रम

मुज़फ्फरनगर:- 22 जनवरी विश्व हिंदू महासंघ ने आज श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के शुभ अवसर पर प्रसाद वितरण एवं आतिशबाजी कर कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जिसमें अतिथि के रूप में पधारे श्री संजय मिश्रा जी अध्यक्ष नवीन मंडी व्यापार संघ एवं नरेंद्र सिंह पवार अध्यक्ष हिंदू संघर्ष समिति भाजपा नेता अंजेश गुर्ज़र को विश्व हिंदू महासंघ जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने साथियों सहित भगवा पटका पहनाकर उनका स्वागत किया सर्वप्रथम भगवान भोलेनाथ भोग लगाया गया उसके पश्चात प्रसाद वितरण कार्यक्रम शुरू किया गया कार्यक्रम में पधारे अतिथियों ने सभी को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि 22 जनवरी का यह दिन हम सभी को धूमधाम से आगे भी मनाते रहना होगा क्योंकि यह दिन हमें ऐसे ही नहीं प्राप्त हुआ है 500 साल की गुलामी को मिटाने के लिए हिंदू वीरों ने लगातार कार्य किया है और अनगिनत कार सेवकों ने अपना बलिदान दिया था और सनातन धर्म पर लगे कलंक को मिटाकर श्री राम मंदिर निर्माण के कार्य को पूर्ण करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी उनका बलिदान सदा सदा हम सनातनीयों के हृदय में रहेगा आज का दिन समस्त हिंदू समाज को दीपावली के रूप में मनाना चाहिए अपने घर और प्रतिष्ठा को दीपों से नहलाकर जगमग करके भगवान श्री राम का भव्य स्वागत करना चाहिए
आज के कार्यक्रम में:- पं. धर्मेंद्र मिश्रा जिलाध्यक्ष धर्माचार्य प्रकोष्ठ, पूनम गोस्वामी जिलाध्यक्ष मातृशक्ति, जिला उपाध्यक्ष सुबोध वर्मा, सौरभ राय, नगर अध्यक्ष विकास राज, नगर संयोजक सुनील धनगर, नगर उपाध्यक्ष शुभम पाल, अनीता गोस्वामी, रश्मि शर्मा, आशा सैनी, मीनू पाल आदि उपस्थित रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *