आईपीएल तितावी शुगर कॉम्पलेक्स तितावी परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

आईपीएल तितावी शुगर कॉम्पलेक्स तितावी परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

मुजफ्फरनगर :  26.01.2025 दिन रविवार को आई. पी. एल. यूनिट तितावी शुगर कॉम्पलेक्स में 76 वां गणतन्त्र दिवस बडे हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मिल के इकाई प्रमुख  कुलदीप सिंह  ने मिल परिसर के प्रागण में झण्डा फहराया तथा सभी उपस्थित कर्मचारियों ने तालियां बजाकर इसका स्वागत किया। इस अवसर पर इकाई प्रमुख  कुलदीप सिंह एवं अन्य अधिकारियों द्वारा मिल में उत्तम एवं श्रेष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर इकाई प्रमुख के अलावा  विनय कुमार उत्पादन विभागाध्यक्ष,  कर्मवीर सिंह गन्ना विभागाध्यक्ष,  शीतांशु कुमार विभागाध्यक्ष इंजीनियरिंग एवं  शशांक श्रीवास्तव विभागाध्यक्ष मानव संसाधन एवं विधि एवं सभी अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *