माउंट लिट्रा जी स्कूल द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन

माउंट लिट्रा जी स्कूल द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन

दिनांक 26 जनवरी 2025 को लिंक रोड स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया। यह दिन हमारे संविधान और लोकतंत्र की महानता का प्रतीक है। स्कूल ने इसे बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय निर्देशिका श्रीमती चारू भारद्वाज जी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ और सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया।
तत्पश्चात छात्रों द्वारा देशभक्ति से प्रेरित नृत्य, गीत और नाटकों का प्रदर्शन किया गया, जिसने सभी को गर्व और प्रेरणा से भर दिया। इस अवसर पर विद्यालय को अत्यंत मनमोहक ढंग से सुसज्जित किया गया जिसमे सारा विद्यालय तिरंगामय नज़र आया ।

विद्यालय निर्देशिका श्रीमती चारू भारद्वाज ने अपने संदेश में कहा, कि “गणतंत्र दिवस केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह हमारे संविधान के आदर्शों और मूल्यों को आत्मसात करने का दिन है। हमें गर्व है कि हम अपने छात्रों को न केवल शैक्षणिक रूप से सक्षम बना रहे हैं, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने की शिक्षा भी दे रहे हैं।

प्रधानाचार्या श्रीमती अनुराधा गुप्ता ने अपने संबोधन में छात्रों को संविधान के महत्व और उनके कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, गणतंत्र दिवस हमें न केवल अपने अधिकारों का सम्मान करने की सीख देता है, बल्कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए अपने दायित्वों को निभाने की प्रेरणा भी देता है।

कार्यक्रम में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर विशेष रूप से देश के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया।

माउंट लिट्रा जी स्कूल सदैव अपने छात्रों को अच्छे नागरिक और देशभक्त बनने की शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

जय हिंद!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *