पुलिस मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश सुशील उर्फ मूंछ के बेटे सहित 2 बदमाश घायल
उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए घायल बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने भारी संख्या में असलाह व एक कर बरामद की है । पकड़े गए बदमाशों की पहचान अक्षयजीत उर्फ मोनी पुत्र सुशील उर्फ मूंछ और अमरदीप उर्फ भोलू पुत्र रविंद्र निवासी गांव मथेडी थाना रतनपुरी के रूप में हुई । घायल बदमाश अक्षय जीत उर्फ मोनी के पिता सुशील उर्फ मूंछ हा पश्चिम उत्तर प्रदेश उत्तराखंड दिल्ली सहित कई राज्यों का अपराध की दुनिया का बादशाह रहा है जिस पर हाल ही में एक लाख रुपए का इनाम घोषित है। पुलिस सुशील उर्फ मूंछ को भी तलाश कर रही है। घायल बदमाशों के द्वारा हाल ही में रियल एस्टेट कारोबारी के मैनेजर से 2 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप है
दरअसल मामला थाना मंसूरपुर क्षेत्र का है जहां कल एक रियल एस्टेट कारोबारी के द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था की कुछ बदमाशों द्वारा उससे 2 करोड रुपए की रंगदारी मांगी गई है। जिसके चलते पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जब इस मामले में अपनी आगे की कार्रवाई शुरू की तो आज मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली थी की कारोबारी से 2 करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोपी भागने की फिराक में है। जिसके चलते पुलिस ने जब दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे 58 पर स्थित नावला गांव के कट पर बदमाशों को रोकना चाहा तो बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आत्मरक्षा में जब जवाबी फायरिंग की तो उसमें एक लाख के इनामी कुख्यात बदमाश सुशील उर्फ मूंछ का बेटा अक्षयजीत उर्फ मोनी और एक अन्य बदमाश अमरदीप उर्फ भोलू पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए जिसके चलते पुलिस द्वारा जहां दोनों घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वहीं मौके से पुलिस ने गिरफ्त आये इन बदमाशों के पास से एक पिस्टल, दो तमंचे कारतूस और एक आई 20 कार भी बरामद की है।
मुठभेड़ के बाद एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि कल एक डेवलपमेंट प्रोजेक्ट कंपनी के मैनेजर के पास एक व्हाट्सएप नंबर से कॉल आई थी जिसमें उससे दो करोड रुपए की रंगदारी मांगी गई थी पुलिस ने इसको गंभीरता से लेते हुए सुसंगत धाराओं में थाना मंसूरपुर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था और जो इसमें नामजद अभियुक्त थे उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दी जा रही थी इसी क्रम में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की एक नामजद अभियुक्त जो है अपने अन्य साथी के साथ फरार होने की फिराक में है जा रहा है जिस पर पुलिस द्वारा तत्काल नाकाबंदी की गई इन बदमाशों का जब पीछा किया गया तो थाना मंसूरपुर क्षेत्र में पुलिस से मुठभेड़ हो गई जिसमें दो व्यक्ति घायल हुए इसमें जो घायल हुए व्यक्ति हैं इसे जब पूछताछ की गई तो पता चला कि इसमें एक व्यक्ति का नाम अक्षयजीत उर्फ मोनी पुत्र सुशील है दूसरा व्यक्ति अमरदीप उर्फ भोलू पुत्र रविंद्र है यह दोनों व्यक्ति थाना रतनपुरी क्षेत्र के मथेडी गांव के रहने वाले हैं और यह सुशील मूंछ जो कुख्यात माफिया है उसके गैंग के सदस्य हैं अक्षय जीत इसमें सुशील मूंछ का लड़का है दोनों अभियुक्तों के कब्जे से एक 9 एमएम पिस्टल बरामद हुई है दो तमंचे बरामद हुए हैं इसमें उनके पास राउंडस और खोखे भी बरामद हुए हैं प्लस जिस गाड़ी से फरार होने की फिराक में थे यह आई 20 कार बरामद हुई है और बाकी पुलिस जो है ने इनको अभी इलाज के लिए तत्काल सी एच सी भेज दिया है अग्रिम विधि कार्रवाई इसमें अमल में लाई जा रही है वर्तमान में इन पर कोई इनाम नहीं था उनके गैंग के अन्य सदस्यों पर इनाम है पुलिस उन पर भी कार्रवाई करेगी अभी लगभग उन पर 50000 का इनाम है बाकी अन्य विधिक जो जानकारी है होगी वह आपको अवगत करा दी जाएगी।