श्री सालासर बालाजी धाम पचेड़ा रोड पर 31 जनवरी से शुरू होगा पंचम वार्षिकोत्सव 4 फरवरी को समापन

श्री सालासर बालाजी धाम पचेड़ा रोड पर 31 जनवरी से शुरू होगा पंचम वार्षिकोत्सव 4 फरवरी को समापन

मुजफ्फरनगर में 4 जनवरी से श्री सालासर बाला जी धाम का पंचम वार्षिकोत्सव शुरू होने जा रहा है श्री सालासर बालाजी धाम सेवा समिति के सदस्यों ने प्रवेश वार्ता कर कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि
श्री सालासर बालाजी धाम अपने पंचम् वार्षिक उत्सव पर आपको सादर आमन्त्रित करता है। जिसमें इस बार का वार्षिक उत्सव ऊर्जा से ओत प्रोत होगा।
31 जनवरी 2025 दिन शुक्रवार : श्री मनोकामना पूर्ण ध्वजयात्रा निकाली जायेगी जो प्रत्येक माह की पूर्णिमा पर भी निकाली जाती है।
01 फरवरी 2025 दिन शनिवार : बाबा की भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी जिसमें ढ़ोल, डी. जे., मनोकामना पूर्ण ध्वज, गणपति जी, राधा-कृष्ण संग ठाकुर जी का बाल रूप, श्री रामदरबार, विशेष आकर्षण इलैक्ट्रिक्ल हाथी, उज्जैन महाकाल ग्रुप द्वारा अघोरी पूजा व नासिक से आयी 51 कलाकारों द्वारा ढ़ोल मंजीरे के साथ संगीतमय प्रस्तुती, भव्य स्वर्ण रथ पर विराजमान श्री सालासर बालाजी महाराज नगर के मुख्य मार्गों पर भ्रमण करते हुए नगरवासियों के दुखों का विनाश कर, सभी की मनोकामना को पूर्ण करेंगे।
02 फरवरी 2025 दिन रविवार : श्री सालासार बाला जी धाम में भव्य जागरण।
03 फरवरी 2025 दिन सोमवार: मन्दिर प्रांगण में श्री हनुमान जी के कृपा पात्र श्री रस राज की महाराज के श्रीमुख से श्री सम्पूर्ण सुन्दर काण्ड का पाठ किया जायेगा।
04 फरवरी 2025 दिन मंगलवार मन्दिर प्रांगण के विशाल भण्डारे के साथ पाँच दिवसीय
भव्य कार्यक्रम का समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *