इण्डियन पोटाश लिमिटेड की इकाई रोहाना कलां द्वारा पेराई सत्र 2024-25 अब तक के गन्ना पेराई के सभी रिकार्ड तोड़े

इण्डियन पोटाश लिमिटेड की इकाई रोहाना कलां द्वारा पेराई सत्र 2024-25 अब तक के गन्ना पेराई के सभी रिकार्ड तोड़े

40 लाख कुंतल से अधिक गन्ने की पेराई कर मंगलवार को र्निविघ्न सत्र हुआ का हुआ समापन

मुजफ्फरनगर : इण्डियन पोटाश लिमिटेड की इकाई रोहाना कलां द्वारा मंगलवार दिनांक 22.04.2025 को पूर्वान्ह 11:00 बजे पेराई सत्र 2024-25 हेतु अब तक के गन्ना पेराई के सभी रिकार्ड को तोडकर 40 लाख कुंतल से अधिक गन्ने की पेराई कर र्निविघ्न सत्र को समापन कर दिया गया। इस अवसर पर इकाई प्रमुख तथा मिल के समस्त विभागाध्यक्ष / अनुभाग प्रभारी तथा सभी कर्मचारी उपस्थित रहें ।

आई०पी०एल० व उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम के कार्यकाल में यह गन्ने की पेराई सर्वाधिक है, जो अपने आप मे कीर्तिमान हैं। इण्डियन पोटाश लिमिटेड द्वारा इस कीर्तिमान गन्ना पेराई का श्रेय प्रबन्ध निदेशक डा. पी०एस० गहलौत के निर्देशन में  लोकेश कुमार, इकाई प्रमुख व उनकी टीम को जाता है। सर्वाधिक गन्ना पेराई करने पर क्षेत्र के किसानों द्वारा खुशी मनाई गई और मिल प्रबन्धन को सफल पेराई करने के लिये बधाईयाँ दी गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *