दिन निकलते ही पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ , शातिर अपराधी विवेक उर्फ गोलू घायल

दिन निकलते ही पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ , शातिर अपराधी विवेक उर्फ गोलू घायल

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में रविवार की सुबह दिन निकलते ही पुलिस और बदमाशों के बीच उसे समय मुठभेड़ हो गई जब एक साथी अपराधी अपनी पत्नी के साथ पंजाब में किसी बड़े अपराधी को कस्टडी से छुड़ाने के लिए जा रहा था मुखबिर थाना सिविल लाइन पुलिस को मिली सूचना के आधार पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने संधावली अंडरपास के निकट चेकिंग शुरू कर दी तभी बाइक पर सवार होकर आए अपराधी विवेक उर्फ गोलू यादव ने पुलिस को देखकर अपनी मोटरसाइकिल को कच्चे रास्ते की ओर मोड़ दिया इसके बाद कुछ ही दूरी पर बाइक फिसल कर गिर गई पुलिस के अनुसार विवेक को गोलू की पत्नी पायल ने उसे पुलिस पर फायरिंग करने के लिए कहा तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी और भागने लगा तभी पुलिस की जवाबी फायरिंग में शातिर अपराधी विवेक गोलू गोली लगने से घायल होगा जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भिजवाए पकड़े गए बदमाश के कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर कारतूस व मिर्ची पाउडर और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
सीओ सिटी राजू साव ने बताया कि थाना सिविल लाइन पुलिस अपराध पर नियंत्रण करने के उद्देश्य से सुबह-सुबह भ्रमणशील थी और मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने संधावली अंडरपास के चेकिंग शुरू कर दी वहीं संधावली अंडरपास की तरफ से एक अपराधी किसी बड़े अपराधी को छुड़ाने की फिराक में तैयार होकर जा रहा था तभी पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो अपराधी ने कच्चे रास्ते की ओर अपनी मोटरसाइकिल मोड़ दी जिस पर कुछ देर बाद मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गई अपराधी विवेक गोलू ने अपनी पत्नी पायल के कहने पर पुलिस पर फायरिंग कर दी जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से गोलू घायल हो गया सीओ सिटी ने बताया कि उक्त अपराधी किसी बड़े अपराधी को छुड़ाने की नीयत से तैयार होकर जा रहे थे पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से एक पिस्टल कारतूस व मोटरसाइकिल के साथ-साथ मिर्ची पाउडर भी बरामद किया है जो किसी बड़े अपराधी को छुड़ाने के लिए इस्तेमाल करना था घायल अपराधी को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है और मामले की छानबीन शुरू करदी है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *