एस. डी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड वोकेशनल स्टडीज को एनबीए की मान्यता प्राप्त
कॉलेज अब यूपी के शीर्ष 7 और देश के शीर्ष 47 फार्मेसी कॉलेजों में हुआ शामिल

मुजफ्फरनगर: शनिवार को एस० डी० कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड वोकेशनल स्टडीज, मुज़फ्फरनगर के सभागार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन ने अत्यंत गर्व और उल्लास के साथ यह घोषणा की गई कि संस्थान के बी०फार्मा प्रोग्राम को नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रिडिटेशन (NBA) से मान्यता प्राप्त हो गई है।

कॉलेज अब न केवल उत्तर प्रदेश के शीर्ष 7 फार्मेसी कॉलेजों में शामिल हो गया है, बल्कि सम्पूर्ण भारतवर्ष में 47 फार्मेसी कॉलेजों में भी अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कर चुका है। यह कॉलेज की शैक्षणिक प्रतिष्ठा, अनुसंधान कार्यों और इंडस्ट्री से सशक्त कनेक्शन का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
प्रेस वार्ता में यह भी बताया गया कि एस. डी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड वोकेशनल स्टडीज अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान प्राप्त कर चुका है। कॉलेज की डिग्रियों और शिक्षण पद्धतियों को अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिलेगी। जिससे यहां के विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर रोजगार और उच्च शिक्षा के अवसर सहजता से प्राप्त होगे। कॉलेज ने शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर गुणवत्ता, अनुशासन और नवाचार को प्राथमिकता दी है। अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, लाइब्रेरी, अनुभवी फैकल्टी, इंडस्ट्री-ओरिएंटेड कोर्सेस और सशक्त प्लेसमेंट सेल इसके प्रमुख आधार स्तंभ हैं।
ये भी बताया गया कि कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, मुजफ्फरनगर से प्राप्त पत्र के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में भारत सरकार की नवीनतम दिशा-निर्देशों के अनुसार केवल उन्ही शिक्षण संस्थानों के छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जिन्हें NBA (National Board of Accreditation) या NAAC (National Assessment and Accreditation Council) से मान्यता प्राप्त होगी।
इस मान्यता के उपरांत एस० डी० कॉलेज ऑफ फार्मेसी एण्ड वोकेश्नल स्टडीज मण्डल का एकलौता फार्मेसी कॉलेज बन गया है, जिनके विद्यार्थियों को अब भारत सरकार द्वारा निर्धारित छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा। इस मान्यता के साथ ही हमारा संस्थान न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रतीक बना है, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर और मेधावी छात्रों को शैक्षणिक सहायता देने वाले संस्थानों की सूची में भी सम्मिलित हो गया है। NBA प्रत्यायन से कई उच्च शिक्षा संस्थानों और छात्रों के लिए कई लाभ होते है यह प्रत्यायन डिग्री का मूल्य बढ़ाता है और रोजगार की सम्भावनांए भी बढ़ती है। NBA मान्यता से संस्थान की अन्तराष्ट्रीय स्तर पर विश्वसनीयता बढ़ती है। संस्थानों को सरकारी फंडिंग और सहयोग प्राप्त होता है।
हम समस्त छात्रों और अभिभावकों को सूचित करते हैं कि अब हमारे कॉलेज में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थियों को सरकारी छात्रवृत्ति का पूर्ण लाभ मिलेगा।
अंत में कॉलेज निदेशक डॉ. अरविन्द कुमार ने समस्त मीडिया प्रतिनिधियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता केवल कॉलेज की नहीं, बल्कि पूरे जिले और प्रदेश की उपलब्धि है। हम निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य हेतु प्रतिबद्ध हैं।
इस कार्यक्रम में संस्थान के सभी स्टॉफ डा. निशा, रितू मीनू, रवि कुमार, राबिया प्रवीन, आशिफ खान, कुलदीप सैनी, पल्लवी, अनुराग कुमार, लीजू जैन, अंशू पंवार, संजीव रतन तिवारी, बसन्त, हिंमाशु पाल, बुशरा प्रवीण, मौ० सलमान, मौ० जूबैर, मौ० मुब्बासिर, नसीम अहमद, महिमा राणा, मौ० समी, विनय कुमार, विकास कुमार, सोनू कुमार, राहुल कुमार, अक्षय वर्मा, स्मृति माथूर, एलिश, आस्था, उत्सव आदि उपस्थित रहे।