38वां दायित्व बोध समारोह संपन्न संजय मिश्रा फिर से बने अध्यक्ष भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर

38वां दायित्व बोध समारोह संपन्न संजय मिश्रा फिर से बने अध्यक्ष भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर


आज भारत विकास परिषद मेन शाखा का 38 वां दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन मंगलम गोल्ड बैंक्विट हॉल में किया गया। कार्यक्रम में प्रांत से आए अनुराग दुबलिश, शरद चंद्रा, सरल माधव, अरुण खंडेलवाल, जिला समन्वयक प्रवीण गुप्ता सह समन्वयक विशाल शर्मा एवं अनेक शाखाओं से पदाधिकारी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आरंभ वंदे मातरम से किया गया। शाखा संरक्षक हर्षवर्धन जैन नेअतिथियों का स्वागत किया व साथ कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष संजय मिश्रा जी ने अपना उद्बबोधन दिया। शाखा सचिव नवनीत गुप्ता जी ने गत वर्ष की रिपोर्ट प्रस्तुत की। नये सदस्यों को सदस्यता ग्रहण करवाई गयी। नए सदस्यों में नितिन गर्ग, बृजपाल सैनी, प्रमोद कुमार अग्रवाल, राजीव त्रिखा, यशपाल अरोड़ा, मनोज कुमार राठी, धीरज उपाध्याय ने सदस्यता ग्रहण की। नई कार्यकारिणी समिति के रूप में संजय मिश्रा अध्यक्ष, नवनीत गुप्ता सचिव, नीरज सिंघल कोषाध्यक्ष, महिला सहभागिता डॉक्टर अंजली गर्ग, गतिविधि संयोजक सेवा ओडी शर्मा, संयोजक संपर्क पुरुषोत्तम सिंघल, संयोजक संस्कार डॉक्टर बृजेश आत्रेय, संयोजक पर्यावरण विनोद अग्रवाल ने शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अंजली गर्ग ने किया। आर्यन ने अपनी मधुर आवाज में समा बांधा। अंत में अतिथियों का उद्बोधन हुआ और रात्रि में प्रीति भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में हर्षवर्धन जैन अशोक सिंघल केपी राठी, डॉ दीपक गर्ग, अरुण मित्तल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, अशोक सिंघल, प्रीत वर्धन शर्मा, मनोज शर्मा, राजेंद्र सैनी, विनीत गुप्ता, विपिन कुमार, सुनीता शाह, ,सुखबीर सिंह, आशु अग्रवाल, अनिल शर्मा, राजकुमार गुप्ता, वीरेंद्र अग्रवाल, अनुराग गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *