पुरकाजी चैयरमेन जहीर फारूकी ने दो साल के विकास कार्यों के लेखा जोखा की मैगजीन का विमोचन किया

पुरकाजी चैयरमेन जहीर फारूकी ने दो साल के विकास कार्यों के लेखा जोखा की मैगजीन का विमोचन किया

जहीर फारूकी लगातार दूसरी बार निर्दलीय चेयरमैन पुरकाजी हैं इस कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर उन्होंने नगर पंचायत पुरकाजी के विकास कार्यों और सामाजिक कार्यों की फोटो ओर विवरण सहित मैगजीन जनता के लिए जारी की है जहीर फारुकी का कहना है कि सरकार द्वारा दिए गए धन से जनता द्वारा चुना गया जनप्रतिनिधि क्या और कैसे विकास कर रहा है यह जानने का पूरा अधिकार जनता को होता है इसलिए मैंने पिछले कार्यकाल में तीन मैगजीन छापकर जनता की अदालत में दी थी और इस कार्यकाल में 2 साल पूरे होने पर यह पहली मैगजीन जनता को समर्पित है पुरकाजी के सम्भ्रांत व्यापारियों और सम्मानित सभासदों के बीच मैगजीन का आज विमोचन किया गया पुरकाजी में घर घर विकास कार्यों की मैगजीन दी जाती है। इस मौके पर समाजसेवी सुखपाल सिंह बेदी, व्यापार मंडल अध्यक्ष निर्दोष जैन, संदीप गोयल , लाला नवीन गोयल ,बिट्टू कपड़े वाले, प्रताप सिंह , भाकियू व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष दीपक माहेश्वरी, मनीष गोयल, अंकुर सिंघल, के साथ इस्तेखार उर्फ लल्ला ,आजाद फरीदी, शाहआलम गौड ,सुलेमान विकसित उर्फ विक्की, सावन,निसार अहमद ,आलम कुरेशी, नदीम अहमद, सैय्याद अली, सभासदगण मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *