मुजफ्फरनगर के एस डी डिग्री कॉलेज में मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर के तत्वावधान में योग महाकुंभ का किया गया आयोजन
मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की VC विमला वाई रही मुख्य अतिथि

मुजफ्फरनगर स्थित सनातन धर्म महाविद्यालय संबद्ध मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर के तत्वावधान में सोमवार, 16 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग महाकुंभ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग की प्रतिज्ञा ली गई और योग की महत्ता व आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर विमला वाई , माननीया कुलपति, मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर एवं अखिलेश दत्त (महाविद्यालय सचिव) उपस्थित रहे और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर, प्राचार्य, सनातन धर्म महाविद्यालय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
कार्यक्रम के दौरान, डॉ. नितिन कुमार सिंह (विभागाअध्यक्ष शारारीक् शिक्षा) ने विभिन्न योग मुद्राएं प्रस्तुत कीं और उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अन्य व्यक्तियों को योग की महत्ता और आवश्यकता के बारे में जागरूक किया। कार्यकर्म का संचालन डॉ मिनाक्षी भरद्वाज ( विभागाअध्यक्षा,फूड एंड नूट्रेशन) ने सुचारु रूप से किया सभी ने स्वस्थ रहें, निरोग रहें का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र माननीय कुलपति प्रोफेसर विमला वाई और प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा वितरित किए गए। कार्यकर्म मे सभी छात्र छात्राओ व अन्य व्यक्तियों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया तथा शारारीक रूप से न उपस्थित हो पाने वाले व्यक्तियों ने यूट्यूब लिंक के माध्यम से अपनी उपस्तिथि दर्ज की। अंत में, प्राचार्य सुधीर पुंडीर ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।