मुजफ्फरनगर में 22 अगस्त से 5 सितंबर 2025 तक होगी भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती रैली

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में 22 अगस्त से 5 सितंबर के बीच भारतीय सेवा में अग्नि वीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी जिसमें लगभग 17 000 रंगरूट भर्ती होंगे। यह भर्ती मुजफ्फरनगर के चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम और नुमाइश ग्राउंड के मैदान में आयोजित की जाएगी। जिसमें पश्चिम उत्तर प्रदेश के 13 जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे
1 – इस अग्निवीर भर्ती रैली में (Agniveer Recruitment Rally) 22 अगस्त 2025 से चौधरी चरण सिंह स्टेडियम, मुजफ्फरनगर ग्राउंड में शुरू हो रही है। यह भर्ती रैली आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस 13 जिलों के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है और (ARO) मेरठ के तहत आने वाले यह 22 अगस्त 2025 से 05 सितंबर 2025 तक चलेगी।
2 – इस रिक्रूटमेंट ड्राइव में अमरोहा, बागपत, बिजनोर, बुलन्दशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड, मेरठ, मोरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर और शामली जिलों के योग्य उम्मीदवार भाग ले सकेंगे। इस रैली में सिर्फ वही अभ्यर्थी शामिल हो पाएंगे जिन्होंने 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम ) CEE) को पास किया है।
3 – भर्ती अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), अग्निवीर क्लर्क एसकेटी, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन जैसे पदों के लिए हो रही है। उम्मीदवारों को अधिसूचना (Rally Notification) में उल्लिखित सभी मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। अभ्यर्थियों को यह सख्त सलाह दी गई है कि वे दलालों से दूर रहें, क्योंकि सेना में चयन पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी है। संबंधित जिलों के लिए तिथियाँ निम्नलिखित हैं
22 अगस्त 2025
गौतमबुद्ध नगर, शामली
अग्निवीर सामान्य ड्यूटी
23 अगस्त 2025
बिजनोर (बिजनौर, नगीना, धामपुर, चांदपुर) अग्निवीर सामान्य ड्यूटी
24 अगस्त 2025
बिजनोर (नजीबाबाद), बागपत अग्निवीर सामान्य ड्यूटी
25 अगस्त 2025
सहारनपुर, बुलन्दशहर (खुर्जा) अग्निवीर सामान्य ड्यूटी
26 अगस्त 2025 बुलन्दशहर (सिकंदराबाद, डिबाई, शिकारपुर अनूपशहर) अग्निवीर सामान्य ड्यूटी
27 अगस्त 2025 बुलन्दशहर (सियाना, बुलंदशहर) अग्निवीर सामान्य ड्यूटी
29 अगस्त 2025 अमरोहा, रामपुर अग्निवीर सामान्य ड्यूटी
30 अगस्त 2025
मुरादाबाद, गाजियाबाद अग्निवीर सामान्य ड्यूटी
31 अगस्त 2025
हापुड, मेरठ (सरधना) अग्निवीर सामान्य ड्यूटी
01 सितंबर 2025 मेरठ (मवाना, मेरठ) अग्निवीर सामान्य ड्यूटी
02 सितंबर 2025
मुजफ्फरनगर, अग्निवीर सामान्य ड्यूटी
03 सितंबर 2025
अमरोहा, बागपत, बिजनोर, बुलन्दशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड, रामपुर, सहारनपुर, शामली अग्निवीर तकनीकी
04 सितंबर 2025
अमरोहा, बागपत, बिजनोर, बुलन्दशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड, मेरठ, मोरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, शामली अग्निवीर ट्रेडमैन 8 वीं और अग्निवीर ट्रेडमैन 10वीं, अग्निवीर तकनीकी
05 सितंबर 2025 अमरोहा, बागपत, बिजनोर, बुलन्दशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड, मेरठ, मोरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, शामली
भर्ती होगी