समाजवादी महिला सभा ने वोट चोरी व वोटर लिस्ट गड़बड़ी पर किया जोरदार प्रदर्शन जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
लोकतंत्र बचाने को वोट चोरी नहीं होने देंगे – सुषमा सैनी

मुजफ्फरनगर : वोट चोरी,एस आई आर के नाम पर बिहार में 65 लाख से अधिक वोट के अधिकार पर लुट यूपी में वोट चोरी करने वाले जिलाधिकारियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्ष सुषमा सैनी के नेतृत्व में भारी संख्या मे महिला कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी कार्यालय से इकट्ठा होकर महावीर चौक से प्रकाश चौक कचहरी होते हुए प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देते हुए “वोट चोरी बंद करो” “लोकतंत्र की हत्या बंद करो” चुनाव आयोग की संदिग्ध गतिविधियों को बंद करो” एस आई आर के नाम पर वोट लूटना बंद करो जैसे नारों के साथ धरना दिया गया।
धरने को संबोधित करते हुए समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्ष सुषमा सैनी ने कहा कि आज का धरना समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेरणा व समाजवादी महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के प्रदेश व्यापी आह्वान पर किया गया है। हमारी मांगे है कि लगातार भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग अपनी निष्पक्षता व विश्वसनीयता को खोकर देश के मतदाताओं के वोट चोरी व वोटर लिस्ट में भारी गड़बड़ी जानबूझकर होने दे रहा है। 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में भी लाखों वोटो की चोरी फर्जी रूप से मृतक व लापता बताकर की गई थी जिसकी शिकायत चुनाव आयोग को समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा 18000 शपथपत्रों के अकाट्य साक्ष्यों के साथ करने पर भी चुनाव आयोग द्वारा वोट चोरी के जिम्मेदार जिलाधिकारियों पर कोई कार्यवाही न होना लगातार चुनावों में पुलिस प्रशासन के जरिए वोट व बूथ की लूट पर अधिकारियों पर कार्यवाही न होने तथा पांच बजे के बाद आश्चर्यजनक बड़े हुए मतदान की सीसीटीवी रिकॉर्ड न देने से चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की कमजोरी लोकतंत्र के लिए खतरा है।

जिलाध्यक्ष सुषमा सैनी महानगर अध्यक्ष हेमानी सिंह समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी राष्ट्रीय सचिव पूजा अंबेडकर ने अपने संबोधन में कहा कि S.I.R के नाम पर बिहार में 65 लाख से अधिक मतदाताओं खासकर पिछड़ों दलितो अल्पसंख्यको की वोट होने चोरी होने पर चुनाव आयोग सभी शिकायतों की अनदेखी कर रहा है। भाजपा द्वारा वोट चोरी की साजिश पर चुनाव आयोग की खामोशी लापरवाही लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। मतदाताओं में इस साजिश से डर का माहौल है। विपक्ष की वोटो को चिन्हित करके चोरी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी महिला सभा मतदाताओं के हित व लोकतंत्र को बचाने की मांग करती है। इन्हीं मांगो को लेकर समाजवादी महिला सभा द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से अपर जिलाधिकारी प्रशासन को सौंपा गया।
धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, समाजवादी महिला सभा की पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभा यादव, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, जिला उपाध्यक्ष शमशेर मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा डॉ इसरार अल्वी, सपा नेता नासिर खान,समाजवादी महिला सभा जिला महासचिव वकीला बेगम, नगर अध्यक्ष मीरापुर संतलेश, ब्लॉक अध्यक्ष पुरकाजी सोनिका पाल, प्रियांशी निक्की, रिया पाल, काजल, हरबीरी, सुमन, सरीता, पूनम, फातमा बेगम, मानसी, ग़ुल्फ़शा,निशॉ कात्यान, परमिता,लक्ष्मी रानी,मंजू ललिता, लीलावती, विपाशा, कमलेश, पिंकी, सोनिया, रोशनी, मधु सहित सैकड़ों महिलाए मौजूद रही।