पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय मुजफ्फरनगर में दो दिवसीय संकुल स्त्रीय स्काउट एंड गाइड के शिविर का आयोजन
पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय मुजफ्फरनगर में केन्द्रीय विद्यालय संगठन राज्य, संकुल स्त्रीय द्वितीय सोपन का दो दिवसीय स्काउट एंड गाइड शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। इसमें मेरठ संकुल के 7 विद्यालय के 78 स्काउट्स और 67 गाइड्स ने प्रतिभाग किया। शिविर का आरंभ 25 नवंबर को किया गया। विद्यालय उप प्राचार्य श्री राजीव महाजन ने सभी ऑफिशियल्स का हरित स्वागत किया। कार्यक्रम का प्रारंभ लॉर्ड बेडेन पॉवेल की प्रतिमा के समक्ष पुष्पार्पण के साथ किया गया। कैंप में स्काउट और गाइड प्रतिभागियों को स्काउट और गाइड की विभिन्न गतिविधियों को सिखाया गया एवं उन्हें स्वावलंबन, परोपकार, अनुशासन आदि की सीख दी गई। कार्यक्रम का प्रारंभ सुबह की प्रार्थना सभा तथा ध्वजारोहण और झंडा गीत के साथ किया गया। उसके पश्चात विद्यार्थियों को विभिन्न सत्रों के द्वारा स्काउट गाइड के नियमों, प्राथमिक उपचार, विभिन्न प्रकार की गांठ बांधना आदि को बताया गया। रात्रि में कैंप फायर का आयोजन किया गया। जिसमें 4 स्काउट्स और गाइड्स ने संदेशवाहक का कार्य किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप प्राचार्य महोदय के कर कमलों से कैंप फायर किया गया। इस उपलक्ष में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया, जैसे समूह गीत, समूह नृत्य, एकल नृत्य, योग नृत्य आदि। बीच-बीच में शिक्षकों के द्वारा निनाद की प्रस्तुति द्वारा कार्यक्रम को मनोरंजक भी बनाया। मुख्य अतिथि महोदय द्वारा कार्यक्रम की सराहना की गई एवं स्काउट एंड गाइड के विद्यार्थियों को और अधिक सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया।
26 नवंबर को प्रातः सर्वप्रथम बी पी सिक्स व्यायाम किया गया तत्पश्चात सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न धर्मों की प्रार्थना का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। द्वितीय दिवस की गतिविधियों में फर्स्ट एड, विभिन्न प्रकार की गांठें बांधना, अनुमान आदि परीक्षण किए गए। कार्यक्रम में ऑफिसियल के रूप में सुनित कुमार, सुश्री उम्मेहानी, एम एस गौतम, कृष्ण गोपाल, श्रीमती बबीता एवं श्रीमती अर्चना उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।