राजनीति का अखाड़ा बना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का कार्यालय
भारतीय किसान यूनियन शिक्षक प्रकोष्ठ का बीएसए ऑफिस पर धरना प्रदर्शन जारी
बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप चौहान ने कहा बुलाने पर भी नहीं आए भारतीय किसान यूनियन शिक्षक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी
उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय इस समय राजनीति का अखाड़ा बना हुआ है। बीएसए कार्यालय पर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन शिक्षक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और सदस्यों के द्वारा अध्यापकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बीएससी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन जारी है जहां एक और भारतीय किसान यूनियन शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र मलिक ने बेसिक शिक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर संदीप कुमार चौहान पर गंभीर आरोप लगाए हैं प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र मलिक का कहना है कि आज यहां पर शिक्षकों का धरना प्रदर्शन किया गया। माहौल कुछ ऐसा बना रहा है कि यहां हम लोगों को धरने पर बैठना पड़े यहां पर टीचर्स की बहुत बड़ी समस्याएं हैं चयन वेतनमान है प्रोन्नत वेतनमान है। भजन माता को अगस्त्य से अब तक कोई मानदेय नहीं है जो मिड डे मील का जो खाद्यान्न है वह माइनस में है । कन्वर्जन कास्ट माइनस में है और न्यूट्रल सप्लीमेंट का आदेश आया था टीचर्स अपनी जेब से मिला रहा है उसका कोई पैसा नहीं है और एक -एक दिन का वेतन है जबकि खुद महानिदेशक कहते हैं कि 1 दिन का वेतन आप समाहित करें छुट्टी में लेकिन उसमें भी कुछ नहीं है। और वह बेसिक शिक्षा अधिकारी से बात करने आए थे लेकिन बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उनसे बात नहीं की…
वही बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि उन्होंने आज शिक्षकों की समस्याओं को लेकर सुनने वार्ता के लिए बुलाया था मगर इन्होंने काट के लिए धरना प्रदर्शन की बात कह कर मेरी गाड़ी हवा दी और फिर धरने पर बैठकर उन्होंने कहा कि शिक्षकों की जो भी समस्याएं हैं उसके लिए वह हर समय तैयार है आपत्तियां मांगी गई है अन्य चार संगठन जो मान्यता प्राप्त है उनके अध्यक्ष और पदाधिकारी उनके पास मौजूद हैं उनसे बातचीत जारी है भारतीय किसान यूनियन किसान प्रकोष्ठ के पदाधिकारी को भी बुलवाया गया था मगर वह मिलने और बात करने नहीं आए। शिक्षकों की जो भी समस्याएं हैं उन पर विचार किया जा रहा है और जल्द से जल्द ही उनका समाधान भी निकाला जाएगा।
शिक्षक महासंघ के जिला अध्यक्ष अरविंद मलिक ने बताया कि उनके साथ प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष बालेंद्र सिंह और जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष संजीव बालियान मौजूद है। हम तो जो बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बैठक बुलाई थी यहां आकर हमें कुछ लोग यहां धरने पर बैठे दिखे हम लोग भी बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ बैठक में मौजूद हैं मैं तो अपने चयन वेतनमान के काम से आकर घर चला गया था उन्होंने कहा कि मैं बैठक में आया था और भारतीय किसान यूनियन शिक्षक प्रकोष्ठ के लोगों को भी बीएसए साहब ने बातचीत के लिए बुलवाया था।
तो पता चला इन्होंने आने से मना कर दिया उन्होंने जो समस्याएं बीएससी साहब को बताइ उन्होंने सभी मुद्दों पर विचार कर जल्द ही समाधान करने की बात कही है और उन्हें उम्मीद है कि जल्दी समस्याओं के समाधान हो जाएगा