आईपीएल की इकाई तितावी कॉम्प्लेक्स तितावी के मिल गेट पर स्थित तोल कांटे जांच में पाए गए सही 

आईपीएल की इकाई तितावी कॉम्प्लेक्स तितावी के मिल गेट पर स्थित तोल कांटे जांच में पाए गए सही 

नियंत्रक (लखनऊ) और सहायक नियंत्रक (सहारनपुर ) के आदेशानुसार विधिक बाट माप विज्ञान विभाग द्वारा मोबाइल टेस्टिंग वैन से की गई जांच

मुज़फ्फरनगर: आज दिनांक 24 /02 /2026 को इंडियन पोटाश लिमिटेड इकाई तितावी कॉम्प्लेक्स तितावी के मिल गेट पर स्थित तोल कांटों की जांच विधिक बाट माप विज्ञान विभाग ने मोबाइल टेस्टिंग वैन से ,नियंत्रक (लखनऊ) और सहायक नियंत्रक(सहारनपुर ) के आदेशानुसार जांच की गई । सभी weighbridge सही पाएं गए। जांच के दौरान मौके पर चीनी मिल क्षेत्र के किसान मौजूद रहे और किसानों की मौजूदगी में जांच हुई। मिल गेट पर काटो की जांच के दौरान विधिक बाट माप निरीक्षक , मुजफ्फरनगर SCDI तितावी, सचिव तितावी ,विभागाध्यक्ष(गन्ना) व तितावी चीनी मिल क्षेत्र के सम्मानित कृषक गण मौजूद रहे। किसानों ने भी कांटों की जांच से संतोष जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *