मुजफ्फरनगर में बैंक्विट हॉल स्वामी से 50 लाख की रंगदारी मांगने का मामला आया सामने

मुजफ्फरनगर में बैंक्विट हॉल स्वामी से 50 लाख की रंगदारी मांगने का मामला आया सामने

पीड़ित बैंकट हॉल स्वामी ने थाना नगर कोतवाली में तहरीर देकर की कार्यवाही की मांग

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान चौक नदी रोड स्थित आर्केड फार्म प्राइवेट लिमिटेड बैंकट हॉल स्वामी विपिन बालियान ने थाना नगर कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि 26 मार्च को उनके बैंक्विट हॉल पर कुछ लोग अवैध रूप से घुस आए जिनमें एक व्यक्ति ने अपना नाम सुशील शर्मा बताते हुए बैंकट हॉल के मैनेजर को गाली गलौज और धमकी देते हुए बैंकट हॉल के मालिक से 50 लांख रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। विपिन बालियान द्वारा दी गई तहरीर के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

oplus_2

मामला उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर का है जहां थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान चौक नदी रोड स्थित आर्केड फॉर्म प्राइवेट लिमिटेड के मालिक व जाट आरक्षण की लड़ाई लड़ने वाले प्रतिष्ठित व्यक्ति विपिन बालियान थाना नगर कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि 26 मार्च 2026 हनुमान चौंक, गौशाल नदी रोड स्थित आरकेड फार्म में दोपहर के वक्त करीब 5 लोग अवैध रूप से घुस आए। इनमें से मुख्य आरोपी ने अपना नाम सुशील कुमार शर्मा बताया। जिन्होंने फार्म हाउस के मैनेजर अजय कुमार को धमकी भरे लहजे खुद को रामलीला टिल्ला का ‘प्रसिद्ध व्यक्ति’ बताते हुए कहा कि विपिन कुमार से कह देना कि ₹50 लाख कैश मेरे घर पहुंचा दे। मुझे पता है उसका आना-जाना कहाँ है, उसके बच्चे कहाँ सुरक्षित हैं और कहाँ नहीं।
​पैसा नहीं मिला तो न सिर्फ फार्म पर कब्जा कर लेंगे, बल्कि विपिन और उसके परिवार को ठिकाने लगा देंगे।
शिकायतकर्ता विपिन बालियान ने अपने शिकायती पत्र में आरोपी सुशील शर्मा और उसके बेटे हैप्पी शर्मा पर पहले से ही कई गंभीर धाराओं में

​थाना सिविल लाइन में दर्ज : मु० सं० 236/16 (धारा 323, 406, 420, 452, 504, 506 IPC)
​थाना कोतवाली: मु० सं० 14/24 (धारा 103(1) – हत्या का प्रयास/गंभीर धाराएं) मुकदमा का जिक्र करते हुए कहा कि ​आरोपी खुलेआम चुनौती दे रहा है कि “कब्जा करना और रंगदारी माँगना तो हमारे बाएं हाथ का खेल है।
विपिन कुमार ने इस मामले में थानाध्यक्ष कोतवाली, मुजफ्फरनगर को पत्र लिखकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस शिकायत की प्रतियां SSP मुजफ्फरनगर और CO सिटी को भी भेजी गई हैं। विपिन कुमार ने आरोपी कि सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दी है। और जल्द से जल्द गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की छांव में जुट गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *