होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर में आयोजित हुआ “बच्चों के मन की बात” कार्यक्रम

होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर में आयोजित हुआ “बच्चों के मन की बात” कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर : बुधवार दिनांक 13.05.2026, दिन बुधवार को होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज में विद्यार्थियों के मानसिक, भावनात्मक एवं सामाजिक विकास को ध्यान में रखते हुए “बच्चों के मन की बात” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ पेरेन्टिग कोच डॉ0 अनिल योगी, रितु कश्यप, श्रीपाल तोमर, राजकुमार, विद्यार्थियों एवं प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
यह कार्यक्रम विशेष रूप से 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को खुलकर अपने विचार, भावनाएँ और मन के सवाल साझा करने का अवसर मिला।
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने बताया कि आज के समय में बच्चों के अंदर कई प्रकार के मानसिक दबाव, करियर, भ्रम, भावानात्मक तनाव था, संवादहीनता जैसी समस्याएँ बढ़ रही हैं। ऐसे में इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
इस अवसर पर परवरिश की पाठशाला से आए विशेषज्ञों डॉ0 अनिल योगी विशेषज्ञों एवं रितु कश्यप एवं रितु कश्यप ने विद्यार्थियों के साथ खुलकर संवाद किया। उन्होंने बच्चों के मन में छिपे सवालों के सहज, वैज्ञानिक एवं भावनात्मक तरीके से उत्तर दिए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने तनाव, क्रोधी, आत्मविश्वास, मित्रता, मोबाइल से ध्यान भटकना, करियर का दबाव, तथा अभिभावक के साथ वार्तालाप जैसी विषयों पर खुलकर चर्चा की।
विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताया कि भावनाओं को समझना, अपनी अनुभूति को व्यक्त करना और सही समय पर मार्गदर्शन लेना मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बच्चों को आत्मजागरूकता, भावात्मक संतुलन और सकारात्मक विचार के व्यावहारिक सुझाव भी दिए।


कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इसे बेहद उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया। कई छात्रों ने कहा कि उन्हें पहली बार ऐसा मंच मिला जहाँ वे बिना डर और हिचकिचाहट के अपनी बात रख सके।
विद्यालय परिवार ने “परवरिश की पाठशाला” टीम का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की इच्छा जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *