माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल का कक्षा 12 CBSE परिणाम उत्कृष्ट, विद्यालय में खुशी की लहर

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल का कक्षा 12 CBSE परिणाम उत्कृष्ट, विद्यालय में खुशी की लहर


मुजफ्फरनगर, 13 मई 2026 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आज घोषित कक्षा 12 के परीक्षा परिणामों में माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट परिणाम दर्ज किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता प्राप्त कर अपने अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का वातावरण बन गया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर शिक्षकों एवं अभिभावकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएँ दीं। मेधावी विद्यार्थियों ने अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास के बल पर यह सफलता अर्जित की।
वाणिज्य वर्ग में रिद्धिमा मदान ने 97% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अवनी गुप्ता ने 90.4% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि आस्था त्यागी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञान वर्ग में ओजस्वी सिंघल ने 95.4% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। आर्यन राज वशिष्ठ 85% अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे तथा श्रद्धा ने 84% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती चारू भारद्वाज एवं प्रधानाचार्य डॉ. के. जी. अरोड़ा ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी लगन, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्रबंधन ने अपने संदेश में कहा कि माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा नैतिक मूल्यों के संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध रहा है। विद्यार्थियों की यह उपलब्धि निश्चय ही आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *