आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल का कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा

आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल का कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा

आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल का प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट एवं शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
विद्यालय की छात्रा केहकशां ने 93% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं निलेश मिश्रा ने 92% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा सुहानी सिंह ने 90% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या  ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही शिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग की भी सराहना की, जिनके मार्गदर्शन एवं परिश्रम से विद्यार्थियों ने यह सफलता प्राप्त की।
विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *