थाना भोपा पुलिस ने युवक की हत्या के आरोप में चार आरोपी दबोचे

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में शनिवार को थाना भोपा क्षेत्र की तीर्थ नगरी सुकतीर्थ में चल सौंदर्य करण में लगे एक मजदूर अंकुर पुत्र पाल्ला निवासी सिसौली, मुजफ्फरनगर की हत्या का मामला सामने आया है जिसमें अंकुर की हत्या के मंत्र 10 घंटे के अंतराल में थाना भोपा पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान चार आरोपी दबोच लिए। पकड़े गए आरोपियों में शनि नाम का युवक मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुआ है जबकि तीन अन्य लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने अंकुर की हत्या कर पहचान मिटाने के लिए उसके सब को जलाने का प्रयास किया गया मगर इस मामले की भनक पुलिस को लग गई जिसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 1 अवैध तमंचा मय जिन्दा व खोखा कारतूस, आलाकत्ल 02 डन्डे व एक आल्टो कार बरामद कर लिया है ।
पकड़े गए आरोपियों में सन्नी पुत्र मुनेश कुमार निवासी इलाहाबास थाना भोपा, मुजफ्फरनगर। (घायल), राजपाल सैनी पुत्र पोखर सिंह निवासी शुक्रताल थाना भोपा, मुजफ्फरनगर, सुमित अघोरी पुत्र सुरेंद्र कश्यप निवासी छपार थाना छपार, मुजफ्फरनगर, मनमोहन पुत्र ऋषिपाल निवासी इलाहाबास थाना भोपा, मुजफ्फरनगर शामिल है