रोहाना कलां स्टेशन पर दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, सांसद चंदन चौहान और मंत्री अनिल कुमार ने रोहाना रेलवे स्टेशन पहुंचकर किया ट्रेन का किया स्वागत

रोहाना कलां स्टेशन पर दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस का ठहराव शुरू,

सांसद चंदन चौहान और मंत्री अनिल कुमार ने रोहाना रेलवे स्टेशन पहुंचकर किया ट्रेन का किया स्वागत

oplus_0

मुजफ्फरनगर। रोहाना कलां रेलवे स्टेशन के यात्रियों के लिए 11 सितंबर 2026 का दिन बेहद खास साबित होने जा रहा है। लंबे समय से चली आ रही क्षेत्रवासियों की मांग अब पूरी हो गई है। रोहाना कलां स्टेशन पर दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव शुरू किया जा रहा है।
बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पुरकाजी विधानसभा के रोहाना कलां रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव को लेकर क्षेत्र के लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे। इस मांग को बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने संसद में प्राथमिकता से उठाया और रेल मंत्रालय के स्तर पर लगातार पैरवी की।
जानकारी के मुताबिक, सांसद चंदन चौहान ने इस मामले को लेकर कई बार रेल मंत्रालय से मुलाकात कर रोहाना कलां स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग रखी थी। उनके लगातार प्रयासों के बाद अब रेलवे की ओर से इस सुविधा को मंजूरी मिल गई है। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कमार ने भी क्षेत्र वासियों की मांग पर कई बार ज्ञापन रेल मंत्रालय और जयंत चौधरी तक पहुंचाया था

दोनों दिशाओं में मिलेगा ट्रेन का ठहराव
रोहाना कलां स्टेशन पर दिल्ली और हरिद्वार दोनों दिशाओं में आने-जाने वाली ट्रेन के ठहराव की व्यवस्था की गई है। हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली ट्रेन का नंबर 14304 है, जबकि दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली ट्रेन का नंबर 14303 बताया गया है।
इस नए ठहराव से रोहाना कलां और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है। अब यात्रियों को दिल्ली, हरिद्वार और बीच के प्रमुख शहरों तक पहुंचने के लिए दूर-दराज के रेलवे स्टेशनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

बिजनौर लोकसभा सीट से सांसद चंदन चौहान और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने रोहाना रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर ट्रेन और पायलट का स्वागत किया

क्षेत्र के लोगों व्यापारियों और पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए सफर होगा आसान
रोहाना कलां और आसपास के क्षेत्रों के बड़ी संख्या में लोग नौकरी, व्यापार, शिक्षा और अन्य जरूरी कार्यों के लिए दिल्ली तथा हरिद्वार की ओर आवागमन करते हैं। ऐसे में एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव स्थानीय यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा माना जा रहा है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि लंबे समय से स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग की जा रही थी। अब मांग पूरी होने से दैनिक यात्रियों के साथ-साथ व्यापारियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को भी राहत मिलेगी।
सांसद चंदन चौहान के समर्थकों और क्षेत्र के लोगों ने इस उपलब्धि को उनकी लगातार पैरवी का परिणाम बताया है। उनका कहना है कि जनप्रतिनिधि द्वारा स्थानीय समस्याओं को संसद से लेकर संबंधित मंत्रालय तक उठाना इस मांग को पूरा कराने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।
फिलहाल 11 सितंबर से रोहाना कलां स्टेशन पर दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस के ठहराव के साथ क्षेत्र के लोगों को नई रेल सुविधा मिलने जा रही है। आने वाले दिनों में यह सुविधा यात्रियों के लिए कितनी उपयोगी साबित होती है, यह यात्रियों की आवाजाही से स्पष्ट होगा। लेकिन इतना तय है कि रोहाना कलां से दिल्ली और हरिद्वार की यात्रा अब पहले के मुकाबले आसान होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *