माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का जश्न

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का जश्न

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल ने 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर विद्यालय में नृत्य, देशभक्ति गाने और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती चारु भारद्वाज  और सह-निर्देशक  सुनन्द सिंघल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मंजरी सिंघल ,श्रीमती चारू गुप्ता , श्रीमती वैदेही और श्रीमती सुनीता खुराना  उपस्थित रहीं।
छात्रों ने देशभक्ति गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर छात्रों ने देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित करने वाले विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती चारु भारद्वाज ने अपने संबोधन में छात्रों को स्वतंत्रता के महत्व और देशभक्ति की भावना के बारे में बताया। मुख्य अतिथि श्रीमती मंजरी, सुनीता खुराना  और चारू गुप्ता  ने भी छात्रों को संबोधित किया और उनके प्रदर्शन की सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षकों द्वारा किया गया और इसका समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र और शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *