मांडी गांव के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से की पंचायत समिति को कार्यभार देने की मांग


उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में विकास खंड बघरा के गांव मांडी के दर्जनों ग्रामीणों ने जिला कलेक्ट्रेट मुजफ्फरनगर में पहुंचकर जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि गांव में बाधित हुए विकास कार्यों को संपादित करने के लिए गठित 3 सदस्यीय ग्राम पंचायत समिति को सक्रिय तरीके से गांव में विकास कार्य कराने के लिए पावर देने की कृपा करे ,
ग्रामीणों ने अपने शिकायती पत्र के माध्यम से कहा कि गांव माण्डी, ब्लॉक-बघरा, जनपद मुज़फ़्फ़रनगर में दिनांक 4 अगस्त 2025 को पंचायत समिति का चुनाव सम्पन्न हुआ था। गांव में समिति के 4 लोग चुने गए थे। रियाज़ अली, जो पूर्व प्रधान के पुत्र हैं तथा ग्राम पंचायत से जुड़े सभी कार्यों का संचालन स्वयं देख रहे थे। उससे अलग 3 नाम और गांव समिति ने प्रस्ताव में दिए थे। जिसमें विनय कुमार, आसिफ अली, इत्तेफ़ाक़ अली को सदस्य घोषित किया था। लेकिन आज तक इस चुनाव का अंतिम निर्णय घोषित नहीं हो पाया है, जिसके कारण ग्राम का विकास कार्य पिछले एक माह से पूर्णतः ठप पड़ा हुआ है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हमारे गांव में प्रधानी के कारण कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है और इस वक्त गांव का माहौल हिन्दू-मुस्लिम पक्ष में है। हम सभी गांव के सम्मानित लोग आपसे अनुरोध करते हैं कि इसे जल्द से जल्द तीनों लोगों को समिति बनाकर गांव का विकास कार्य कराने में हमारी मदद करें। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके निष्पक्ष एवं न्यायप्रिय निर्णय से ग्राम का विकास कार्य पुनः गति प्राप्त करेगा और ग्रामवासियों का विश्वास प्रशासन के प्रति और अधिक सुदृढ़ होगा। ओमकार, बृजेश कुमार, योगेंद्र कुमार, सोमपाल, जयविंदर, सूरजपाल, अमित, रामकिशन , अवधेश कुमार, नीरज कुमार, राजीव कुमार, बलराज सिंह, आदित्य, विनय, विवेक आदि ग्रामीण मौजूद रहे
इस मामले में ग्राम प्रधान पुत्र रियाज अली ने बताया कि उन पर अनियमित के आरोप लगाए गए इसके साथी सांप्रदायिक आधार पर कार्य करने आरोप जगाए है । मगर जो भी आरोप लगाए गए हैं वह बे बुनियाद है इस मामले में उन्होंने माननीय अदालत का सहारा लिया है क्योंकि वह भी मेबर है।