पुरकाजी क्षेत्र में विकास की नई राह – मार्ग चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास

पुरकाजी क्षेत्र में विकास की नई राह – मार्ग चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास 

मुजफ्फरनगर :  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदृष्टि एवं प्रेरणा से आज ग्राम भूर हेडी में पुरकाजी बाईपास के सापेक्ष पुरकाजी कस्बे से होते हुए फलौदा कट तक मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के कर-कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर मंत्र अनिल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में निरंतर विकास की गंगा बह रही है। सड़कों का चौड़ीकरण और बेहतर सड़क संपर्क न केवल सुगम यातायात की दिशा में अहम कदम है, बल्कि यह ग्रामीण अंचल के आर्थिक, सामाजिक और व्यापारिक विकास का भी आधार है। इस मार्ग के चौड़ीकरण से न केवल स्थानीय नागरिकों को सुविधा मिलेगी बल्कि क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों और विद्यार्थियों को भी आवागमन में अत्यधिक लाभ होगा।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों ने इस परियोजना को क्षेत्र के विकास का ऐतिहासिक कदम बताते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं कैबिनेट मंत्री श्री अनिल कुमार का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से धर्मेंद्र राठी, मोनू प्रधान, अनिल प्रधान, प्रदीप प्रधान, धीर सिंह प्रधान, सचिन शर्मा, विनय पवार, बशारत खान, सतीश कुमार एवं मनोज नूरनगर, मन्त्री प्रतिनिधि विनय मित्तलआदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *