मुजफ्फरनगर पहुंचे सपा नेता शिवपाल यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, वोट चोरी और सपा छोड़कर गई विधायक पूजा पाल पर भी दागे सवाल

मुजफ्फरनगर पहुंचे सपा नेता शिवपाल यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

वोट चोरी और सपा छोड़कर गई विधायक पूजा पाल पर भी दागे सवाल

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में शनिवार को एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया से वार्ता करते हुए मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वोट चोरी पर शिवपाल यादव ने कहा कि यूपी में जो भी अभी तक चुनाव हुए पार्लियामेंट का चुनाव उससे पहले एमएलए का चुनाव अभी 2022 मा के चुनाव में भी इन्होंने वोट चोरी की है हमने आयोग को सबूत भी दिए हैं लेकिन उसे पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम पर सपा नेता शिवपाल यादव का पलटवार उन्होंने कहा कि उनका स्वभाव तो आप जानते ही हो । उनका ठिकाना तो है नहीं कब कहां चले जाए वह हमारे साथ भी बहुत दिन रहे हैं अपने स्वार्थ में यह कुछ भी कर सकते हैं इनका चरित्र सब लोग जानते हैं।
PDA के श्वाल पर बोले भारतीय जनता पार्टी को पीडीए से ही घबराहट है। PDA का मतलब है। पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक के अलावा समाजवादी पार्टी जब से बनी है समाजवादी पार्टी में तो सभी रहे हैं यह समाजवादी पार्टी लोहिया से लेकर जयप्रकाश नारायण से लेकर यहां तक की महिलाओं को भी नेताजी ने पहले शुरुआत की थी महिलाओं की और महिलाओं के अलावा भी जो स्वर्ण जात के लोग हैं जो पिछड़े हैं जो बहुत पीछे हैं नेताजी ने 10 परसेंट उनके लिए भी कोटा रखा था भाजपा PDA से ही सो घबरा रही है

वोट चोरी के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि अब तो पोल खुल गई है लोकसभा में नारा भी यही दिया है वोट कर गद्दी छोड़ यह नारा अब पूरे देश में चलेगा इन्होंने वोट चोरी ही नहीं करी बल्कि इन्होंने डाका डाला है लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव हो आयोग की भी जिम्मेदारी है निष्पक्ष चुनाव हो इन्होंने हर तरीके से सभी संस्थाओं को अपने कब्जे में लेकर हर स्तर की बेईमानी करी वोट कटवाने से लेकर के काउंटिंग से लेकर के हर जगह चोरी की है अब जनता इन चोरों के खिलाफ फैसला ले लेगी 2027 में भी ले लेगी और बिहार में भी ले लेगी इसीलिए घबराहटहै

समाजवादी पार्टी से विधायक बनी पूजा पाल की पलटी मारने के शवाल शिवपाल यादव ने कहा कि पूजा पाल समाजवादी पार्टी से विधायक बनी पहले तो नैतिकता के आधार पर जब उन्होंने पार्टी छोड़ी तो तुरंत इस्तीफा देना चाहिए था। अब देख लेना यह है कौशांबी से समाजवादी पार्टी से विधायक है साइकिल का चुनाव चिन्ह था इनको हम यह बताना चाहते हैं जिस तरीके से डिप्टी मिनिस्टर एमपी भी हारे और विधानसभा भी हारे और अब कभी मिनिस्टर नहीं हो पाएंगे और हम लोग कभी हत्या वाली राजनीति नहीं करते जनता के बीच जाइए हत्या वाली राजनीति तो कुछ ही लोग करते हैं मैं जानता हूं कि उनके पति की हत्या हुई थी क्यों हुई ऐसी कोई हत्या थोड़ी कर देता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *