भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा का किया संजय मिश्रा ने किया भव्य स्वागत

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा का किया संजय मिश्रा ने किया भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर: मंगलवार को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष  विनीत अग्रवाल शारदा का भव्य स्वागत कृष्ण गोपाल मित्तल के आवास पर किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता, जिला संयोजक सुनील तायल, सह-संयोजक तरुण मित्तल, राकेश त्यागी, विजय प्रताप सिंह गुप्ता बिट्टू, अभिलक्ष मित्तल सहित अनेक गणमान्य व्यापारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष  विनीत अग्रवाल शारदा ने ‘स्वदेशी अपनाओ’ अभियान पर ज़ोर देते हुए स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देकर हम न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मज़बूत कर सकते हैं, बल्कि स्थानीय व्यापारियों को भी सशक्त बना सकते हैं।

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ हमेशा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और व्यापार से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए सरकार और संगठन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करता रहेगा।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य व्यापारी वर्ग में संगठनात्मक मजबूती और संवाद को बढ़ावा देना था, जिसे उपस्थितजनों ने अत्यंत सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *