वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद सतपाल अंतिल ने की बड़ी कार्यवाही
प्रभारी निरीक्षक पाकबड़ा सहित10, पुलिस कर्मियों को किया सस्पेंड
UP-112 की पूरी टीम को भी किया निलंबित
उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने लापरवाही पर बड़ी कार्यवाही करतेहएपा पाकबड़ा के थाना प्रभारी मनोज कुमार सहित दस पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया है।
एसएसपी ने जिन पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है उनके प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार, थाना पाकबड़ा, उप निरीक्षक अनिल कुमार, चौकी प्रभारी ग्रोथ सेन्टर, थाना पाकबड़ा, उप निरीक्षक महावीर सिंह, थाना पाकबड़ा, मुख्य आरक्षी बंसत कुमार, थाना पाकबड़ा, मुख्य आरक्षी धीरेन्द्र कसाना, थाना पाकबड़ा, आरक्षी मोहित, थाना पाकबड़ा, आरक्षी मनीष, थाना पाकबड़ा, उप निरीक्षक तस्लीम, तैनाती यूपी-112 पी0आर0वी0, थाना पाकबड़ा, आरक्षी राहुल, तैनाती यूपी-112 पी0आर0वी0, थाना पाकबड़ा, और. आरक्षी चालक सोनू सैनी, तैनाती यूपी-112 पी0आर0वी0, थाना पाकबड़ा, मुरादाबाद शामिल हैं।