बाल विवाह के खिलाफ अभियान चलाएगा जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन संस्था ग्रामीण समाज विकास केंद्र ,जिला प्रशासन से मांगा सहयोग

बाल विवाह के खिलाफ अभियान चलाएगा जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन संस्था ग्रामीण समाज विकास केंद्र ,जिला प्रशासन से मांगा सहयोग

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस केअवसर पर मुजफ्फरनगर में बाल अधिकारों की सुरक्षा व बाल विवाह के खाते में के लिए काम कर रहे सामाजिक संगठन जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन संस्था ग्रामीण समाज विकास केंद्र ने जिला अधिकारी श्री उमेश मिश्रा को सौंप गए एक ज्ञापन में जिले में दीपावली से 26 जनवरी 2026 तक बाल विवाह के खिलाफ एक सघन और व्यापक अभियान चलाने में सहयोग मांगा ज्ञापन में कहा गया कि केंद्र सरकार के बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के लगभग 1 साल पूरे होने जा रहे हैं और जिला प्रशासन के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर में इसे मिली सफलताओं को और प्रगति देने के लिए इस विशेष अभियान की
आवश्यकता महसूस की जा रही है जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन बाल अधिकारों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए देश के 450 से भी ज्यादा जिलों में काम कर रहे हैं ग्रामीण समाज विकास केंद्र के निदेशक मेहरचंद जी ने कहा हमारा मानना है कि बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की सफलता के पीछे सबसे बड़ा करण कानून पर शक्ति से अमल है और इसी के नतीजे में लोगों की सोच में बदलाव आया है बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि यदि सरकार व समाज एकजुट होकर प्रयास करें तो बाल विवाह की रोकथाम संभव है उन्होंने प्रशासन से ज्ञापन के माध्यम से एक सर्कुलर जारी करने के लिए अनुरोध किया कि विवाह संपन्न करने वाले पुरोहित वर्ग जैसे पंडित, मौलवी और पादरी के अलावा इसमें सेवाएं देने वाले अन्य लोगों जैसे बैंड वाले ,मैरिज हॉल वाले ,कैटरर्स आदि को स्पष्ट हिदायत दे की बाल विवाह में किसी भी तरह की मदद गैरकानूनी है और उसके लिए उन पर कार्रवाई हो सकती है मेहर चंद  ने कहा पिछले 1 साल में बाल विवाह की रोकथाम के मोर्चे पर अभूतपूर्व सफलताओं के लिए सरकार जिला प्रशासन व पुलिस से मिले सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि बाल विवाह मुक्त मुजफ्फरनगर का सपना जल्दी वास्तविकता में तब्दील होगा और 26 जनवरी तक चलने वाला यह अभियान बाल विवाह के खात्मे में की दिशा में मिल का पत्थर साबित होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *