मुजफ्फरनगर में तीन दिवसीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी में उमड़ी किसानों की भीड़

मुजफ्फरनगर में तीन दिवसीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी में उमड़ी किसानों की भीड़

खेती किसानी और कृषि उपकरण से जुड़ी ली आधुनिक जानकारी

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में किसानों की आय बढ़ाने और आधुनिक तकनीक की जानकारी देने के लिए 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक नवीन मंडी स्थल (कुकड़ा मंडी) में तीन दिवसीय कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । जिसमें किसानों को तकनीकी जानकारी देने के लिए वैज्ञानिको ने कृषि प्रदर्शनी में पहुंचें किसानों को गन्ने से लेकर गेहूं धान सरसों आदि की जानकारी दी इसके साथ ही आधुनिक तकनीकी से तैयार कृषि उपकरणों की भी जानकारी दी गई । जिसमें कृषि उपकरणों के लिए टायर बनाने वाली कंपनी के अलावा कीटनाशक दवाइयां बनाने वाली कंपनी, और कृषि उपकरण जैसे टीलर, हैरो, रोटरावेटर , कीटनाशक दवाइयां छिड़कने की मशीन, सिंचाई के लिए पानी बचाने की आधुनिक तकनीकी के लिए कई स्टाल लगाए गए जिम किसानों को बताया गया कि इस तरह से पानी की बचत होती है और खेती को भी भरपूर पानी मिल जाता है और बिजली की भी बचत होती है। किसानों के खेतों के लिए किसी तकनीकी के समरसेबल पंप किसानों के लिए छोटे से लेकर बड़े ट्रैक्टर, यहां तक की इलेक्ट्रॉनिक ट्रैक्टर भी इस कृषि प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र बना रहा । जैविक खेती के जरिए बिना कीटनाशक फसल आकार किस तरह से उसका लाभ लिया जा सकता है यह मुजफ्फरनगर के गांव बरवाला निवासी किसान योगेश बालियान ने कृषि प्रदर्शनी में गन्ने से बनी कुल्फी के अलावा जूस और अन्य खाद्य उत्पाद की जानकारी दी। जिसमें तेलंगाना का भी एक स्टॉल देखने को मिला जिसमें तेलंगाना सरकार द्वारा किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए किस तरह से फल और फूल सब्जी आदि को बढ़ावा दिया गया है, सिक्किम सरकार का भी एक स्टॉल देखने को मिला, इसके अलावा आंध्र प्रदेश कभी एक स्टॉल था गन्ना विभाग मुजफ्फरनगर द्वारा भी स्टार लगाकर किसानों को जानकारी दी गई। की गाने की किस प्रजाति को किस मौसम में रोपित करना चाहिए । मुजफ्फरनगर कृषि विभाग द्वारा भी स्टॉल लगाया गया। 29 तारीख में उद्घाटन के दौरान चौधरी राकेश टिकैत और मुजफ्फरनगर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। जिसमें 30 अक्टूबर को पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान, किसान नेता चौधरी नरेश टिकैत शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक, सरधना विधायक अतुल प्रधान, पूर्व सांसद भारतेंदु, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, के अलावा आधा दर्जन जिलों के सैंकड़ों ग्राम प्रधान भी इस प्रदर्शनी में शामिल हुए। केंद्रीय पशुपालन डेयरी मंत्री एसपी सिंह बघेल ने भी कृषि प्रदर्शनी में पहुंचकर किसानों को संबोधित किया। किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी में पहुंचे किसने और जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी के आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि किसानों को नई तकनीकी की जानकारी देने के लिए इस तरह की प्रदर्शनी लगनी बेहद आवश्यक है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *