मुजफ्फरनगर के गांव शोरम में आयोजित सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत में पहुंचे जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र सिंह चौधरी का बड़ा बयान

मुजफ्फरनगर के गांव शोरम में आयोजित सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत में पहुंचे जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र सिंह चौधरी का बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में ऐतिहासिक गांव शोरम में आयोजित सर्वजातीय सर्व खाप महापंचायत में जहां देश भर के विभिन्न हिस्सों से विभिन्न खापों के चौधरी और थांबेदार व तपेदार पहुंचे हैं वहीं सामाजिक बुराइयों को दूर करने दहेज हत्या , कन्या भ्रूण हत्या, दहेज की मांग करना से गोत्र विवाह पर रोक लगाना इसके अलावा युवाओं में फैली नशा वृत्ति सहित अन्य बुराइयों को दूर करने के उद्देश्य से सर्व खाप का पंचायत का आयोजन किया जा रहा है जिसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा , राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर सहित अनेक प्रदेशों से खाप चौधरीयों ने शिरकत की इस सर्व खाप महापंचायत में जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री डॉ सुरेंद्र चौधरी और उत्तर प्रदेश में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी मौजूद रहे वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान भी इस सर्व खाप पंचायत में पहुंचे जहां सबसे पहले मंत्री कपिल देव अग्रवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने गांव शोरम में आयोजित विभिन्न भंडारों में जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की जहां ग्रामीणों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान और कपिल देव अग्रवाल का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया उसके बाद दोनों नेता मंच की ओर गए वहीं कुछ ही देर बाद जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र सिंह चौधरी भी हेलीकाप्टर के द्वारा गांव शोरम पहुंचे जहां जम्मू के डिप्टी सीएम को शोरम की ऐतिहासिक चौपाल पर गॉड ऑफ़ ऑनर दिया गया और उसके बाद उनका काफिला सर्वखाप पंचायत के पंडाल की ओर गया। पंचायत में पहुंचे सभी वक्ता समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए एकजुट थे जिन्होंने पंचायत के आयोजन को भी सराहा और कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए वह कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेंगे जो कल यानी मंगलवार को यहां निर्णय होगा उनको सर्वसम्मति से माना जाएगा जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र सिंह चौधरी ने मीडिया से बात करते हो बताया कि वह सर्व खाप मंत्री चौधरी सुभाष बालियान और चौधरी नरेश टिकैत में चौधरी राकेश टिकैत के बुलावे पर यहां पहुंचे हैं। सौरम एक ऐसा गांव है जहां हम कह सकते हैं कि सर्वखाप का महाकुंभ आज यहां पर एक ऐसा महाकुंभ जहां देश और दुनिया में जो हमारे बुजुर्गों की जो आने वाली पीढ़ियां हैं जहां-जहां बसती हैं। जो हमारे बुजुर्गों ने फैसले लिए उनके बताए हुए रास्ते पर चलेंगे और जब-जब भी सर्वखाप महापंचायत हुई जो भी फैसला हमारे बुजुर्ग लेते रहे आज उम्मीद करते हैं कि कल जब यह आखिरी दिन सर्वखाप महा पंचायत का फैसला आएगा यहां से जो दिशा निर्देश जो फैसला जाएगा सर्वखाप सरदारी का हर आदमी उसे फैसले को करने का काम करेगा जो समाज में बुराइयां फैली है उनको हम दूर करेंगे यह सर्वखाप किसी एक बिरादरी की नहीं है यहां पूरा हिंदुस्तान बैठा हुआ है जी हिंदुस्तान का सपना महात्मा गांधी जी ने देखा अनेकता में एकता जहां इतने लोग बैठे हैं आज यह सब अपना सब कुछ भूल कर अपना मजहब अपना धर्म अपनी जात अपनी बिरादरी अपनी पार्टियों सब कुछ भूल कर एक ही छत्रछाया के नीचे बैठे हैं। उन्होंने कहा कि मैं फैसला नहीं बल्कि आज जो हमारी सरदारी बैठी है जो फैसला लेगी हम तो केवल आज यह फैसला देखने आए कि हमारी जो सरदारी है वह कैसा फैसला करेगी और हम हैं खुद उनके कहने पर चलना है इसलिए सबका महापंचायत को सुरेंद्र चौधरी का बल्कि यह जो फैसला लेंगे उनको मैं काम आदमी की तरह ही खास रहेगा बेशक है मेरा रुतबा कुछ भीहो मेरी पोस्ट क्या है कपिल देव की पोस्ट क्या है यह मंत्री है हम दोनों मिनिस्ट्री हैं हम इस साल खराब के आगे कुछ मैटर नहीं करते मैटर यह करेगा कि जो यह फैसला देंगे उसे फैसले को हमें मनाना है
जम्मू कश्मीर के आतंकवाद पर डिप्टी सीएम सुरेंद्र चौधरी का बयान
आतंकवाद के सवाल पर उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि मुझे इस बात का दुख है कि देश में बड़ी अच्छी पत्रकारिता है मगर कुछ पत्रकार ऐसे हैं जो जम्मू कश्मीर को नेशनल स्तर पर आतंकवादी के रूप में दिखाना घोषित करते हैं वह जम्मू कश्मीर वैसा नहीं है कश्मीर के हालात अच्छे हैं आज जो सेंट्रल की गवर्नमेंट है जम्मू कश्मीर की गवर्नमेंट है जम्मू कश्मीर के हालात ठीक करें इक्का दुक्का कोई हादसा होने से पाकिस्तान अगर कर जाता है तो इसका मतलब यह नहीं है कि जम्मू कश्मीर के हालात खराब है इसलिए जम्मू कश्मीर उतना ही पीसफुल है जितना हमारा अप है बिहार है दिल्ली है पंजाब है हरियाणा है हमें जम्मू कश्मीर को खाली टीआरपी के लिए नहीं रखना चाहिए जम्मू कश्मीर को समझने की जरूरत है मुजफ्फरनगर के पत्रकारो को न्योता देते हुए कहा कि मैं तुम्हें न्योता देकर जाता हूं कि जम्मू कश्मीर में बेशक आए दरबार में अब तो सब जम्मू में आ गए हैं राजा की विरासत है यह दरबार महाराज ने चलाया था यह सर्दियों में जम्मू आता था और गर्मियों में कश्मीर जाता था इसलिए जो हमारा दरबार है सर ऑफिस जम्मू में लगता है आप उसके बावजूद भी अगर कश्मीर में आप लोग घूमना चाहते हैं तो आप लिए मैं आपका जुगाड़ कर दूंगा और अपनी आंखों से जम्मू कश्मीर को देखिएगा जम्मू कश्मीर कितना पीसफुल है और जम्मू कश्मीर की मेहमान नवाजी और भाईचारा कितना मजबूत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *