मुजफ्फरनगर में मेरठ मंडल की पसंदीदा डेरी कंपनी हेल्थ वेज मिल्क एंड फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया डिस्ट्रीब्यूटर मीटिंग (दीपावली मिलन) 2024 का आयोजन 

मुजफ्फरनगर में मेरठ मंडल की पसंदीदा डेरी कंपनी हेल्थ वेज मिल्क एंड फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया डिस्ट्रीब्यूटर मीटिंग (दीपावली मिलन) 2024 का आयोजन 

प्रवेश मलिक 

मुजफ्फरनगर :  हेल्थवेज मिल्क एंड फूड प्रोडक्ट्स द्वारा मेरठ मंडल क्षेत्र के मुजफ्फरनगर में दिनांक नवंबर 24, 2024 को मेरठ मंडल क्षेत्र की पसंदीदा डेरी कंपनी हेल्थ वेज मिल्क एंड फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा डिस्ट्रीब्यूटर मीटिंग (दीपावली मिलन) 2024 का सफल आयोजन किया गया। इस डिस्ट्रीब्यूटर मीटिंग में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर  नरेंद्र नागर और कंपनी के डायरेक्टर / CEO डॉ. महेश चंद तिवारी  द्वारा क्षेत्र के करीब 70 डिस्ट्रीब्यूटर बंधुओ और सुपर स्टॉकिस्ट्  हिरदेश रावत  को सम्मानित और पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण, प्लांट ऑपरेशन हेड  नवीन गर्ग , सेल्स हेड  नवनीत सोलंकी , सीनियर मैनेजर मार्केटिंग  नितिन और क्षेत्र के रीजनल सेल्स मैनेजर  अमित चौधरी एवं अन्स स्टाफ भी उपस्थित थे।

डिस्ट्रीब्यूटर मीटिंग को संबोधित करते हुए, डायरेक्टर / CEO डॉ. महेश चंद तिवारी ने कहा, ‘हमारी हेल्थ वेज डेयरी दूध उत्पादकों को सही पारिश्रमिक प्रदान करके और अपने उपभोक्ताओं को गुणवत्ता और सुरक्षित उत्पादों की पेशकश करके एक साझा मंच पर किसानों के साथ-साथ अपने उपभोक्ताओं की सेवा करने के अपने विचार से प्रेरित हैं।

इसी क्रम में हम विगत पाच वर्षों से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को गुणवत्तां वाले मिल्क एवं मिल्क प्रोडक्ट्स उपलब्ध करा रहे हैं क्योंकि हमारा मानना है कि अच्छा दूध हर व्यक्ति का अधिकार है।

इसलिए देश की उभरती अग्रणी डेरी कंपनी हेल्थ वेज डेरी का हमेशा अपने उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक दूध उपलब्ध कराने का दृढ़ संकल्प रहा है। अपने ब्रांड के वादे को सुनिश्चित करने के लिए हम कड़े गुणवत्ता मानकों का पालन करते हैं जिसमें दूध के प्रत्येक बैच को बाजार में अंतिम रूप से भेजने से पहले

कठोर 64 परिक्षण शामिल है। हेल्वेज़ दूध बच्चों की आहार संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए जरुरी पोषण, स्वाद और गुणवत्ता प्रदान करता है। साथ ही साथ चाय, कॉफ़ी या मिठाई बनानी हो, गाढ़ी दही जमानी हो या दूध का सेवन करना हो इन सभी जरूरतों का पूरा करता है हेल्थ वेज दूध। उपरोक्त सभी प्रोडक्ट्स की अतिरिक्त, ब्रांड हेल्थ्खेज़ द्वारा उत्तराखंड क्षेत्र के उपभोक्ता के लिए अंतरराष्ट्रीय मानक मल्ट्रीवैक पैकेजिंग में पनीर की पूरी शंखला जैसे प्रीमियम पनीर, मलाई रिच पनीर और प्रोटीन पनीर उपलब्ध है।

गौरतलब है की स्वच्छता, शुद्धता और गुणवत्ता के निहित मूल्य से प्रेरित होकर साल 2018 में हेल्थ वेज डेरी की शुरुवात की गई थी, इस दृष्टिकोण के साथ कि अच्छा दूध हर भारतीय का अधिकार है। हमारा सूत्र सरल है- सर्वोत्तम चारा और पशु चिकित्सा सहायता प्रदान करके हमारे मवेशियों की देखभाल करना, और कड़े गुणवत्ता जांच के साथ नजदीकी पशु-पालकों से दूध मंगवाना। वर्तमान में कंपनी हेल्थवेज़ अपने ग्राहकों को सर्वोत्तम एवम् अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता वाले मिल्क एंड मिल्क

प्रॉडक्ट्स की सप्लाई अपने तीन अति आधुनिक संयंत्रों से कर रहा है, ये प्लांट्स गुलावठी (बुलंदशहर), संडीला (लखनऊ) और गोरखपुर में है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर कदम पर हम अच्छा दूध अपने ग्राहकों तक पहुंचा पाएं। यह सब पूरी तरह से स्वचालित विनिर्माण इकाइयों द्वारा कार्यरत होता है और यह प्रक्रिया पारदर्शी है। हेल्थ्खेज़ किसानों को प्रतिस्पर्धी मूल्य दे रहा है और डेयरी किसानों के लिए उनके सामाजिक और

वित्तीय उत्थान के लिए विभिन्न लाभकारी योजनाएं भी चला रहा है। एक स्वस्थ राष्ट्र निर्माण में हेल्वेज़ डेरी अपनी भागीदारी को लेकर हमेशा संकल्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *