मुजफ्फरनगर में 24 मार्च को ‘फिफ्टी प्लस टैलेंट शो’, 22 कैटेगरी में दिखेगा हुनर

मुजफ्फरनगर में 24 मार्च को ‘फिफ्टी प्लस टैलेंट शो’, 22 कैटेगरी में दिखेगा हुनर

 हुनर को मिलेगा सम्मान: 50 साल से ऊपर की प्रतिभाओं के लिए बड़ा मंच तैयार


मुजफ्फरनगर : मेरा वजूद फाउण्डेशन की एक मासिक बैठक का आयोजन प्रत्यूष गोयल के प्रतिष्ठान मित्तल हाउस में बैठक अध्यक्ष पं. संजीव शंकर की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें आगामी 24 मार्च, 2026 में होने वाले फिफ्टी प्लस द टैलेन्ट शो का आयोजन किया जायेगा। फाउण्डेशन के चैयरमेन प्रेवन्द्र दहिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में 50 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों जिनके पास कुछ न कुछ हुनर है, वे 22 अलग-अलग वर्ग में जैसे- गायन, नृत्य, योगा, साहित्य, कवि, फोटोग्राफर, आर्टस्टि, नायक, सशक्त महिला, पत्रकार, खेल इत्यादि ऐसे ही हुनर में वे 18 मार्च 2026 तक नामांकन- merawajoodfoundation@gmail.com मेल पर या वाट्सअप नं0- 9897620351, 8265821800, 9058080895 कर सकते है। जिनका चयन कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा किया जायेगा और चयनित प्रतिभागियों को 24 मार्च 2026 को होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा, मुजफ्फरानगर के सभागार में सम्मानित किया जायेगा।
सलाहकार डॉ0 अ0 कीर्तिवर्धन एवं वाइस चेयरमैन डॉ0 रणवीर सिंह ने बताया कि फाउण्डेशन की ओर से यह 50 वर्ष से अधिक आयु के हुनरबंद व्यक्तियों के लिए शानदार मंच होगा, जिसमें वे अपनी क्षमता के आधार को दुनिया के सामने ला सकेगें।
डॉ0 राजीव कुमार, संजीव अग्रवाल और प्रेरक जैन ने बताया कि यह फिफ्टी प्लस द टैलेन्ट शो सभी प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क रहेगा। कार्यक्रम का संचालन पंकज धीमान ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *