बेवफा पत्नी के प्रेमी के 3 हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
पति ने अपने बेटे और भतीजे के साथ मिलकर की थी अक्षय की गोली मारकर हत्या
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में थाना भोपा पुलिस ने युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा करते हुए हत्यारोपी मनोज को उसके नाबालिग बेटे और भतीजे सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा और दरांती बरामद कर ली है ।
दरसअल मामला थाना भोपा क्षेत्र के शाहदरा बांगर गांव का है जहां 22 मार्च की रात मनोज नाम के एक व्यक्ति ने अपने भतीजे भारत और नाबालिक बेटे के साथ मिलकर गांव के एक 26 वर्षीय युवक अक्षय पर धारदार हथियारों से हमला करने के बाद उसकी गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी। घटना के बाद घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे। तो वही मामले सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक अक्षय के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और मामले की छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस ने घटना के बाद महज 24 घंटे के अंदर पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठाते हुए मामले का सनसनीखेज खुलासा कर दिया इस मामले में पुलिस ने हत्यारोपी मनोज उसके भतीजे भारत और नाबालिक बेटे को गिरफ्तार करते हुए जब पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि मनोज की पत्नी का मृतक अक्षय के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते जब इसकी जानकारी मनोज ओर उसके परिवार को हुई तो घर में विवाद शुरू हो गया था। जिसपर 6 महीने पूर्व मनोज की बेवफा पत्नी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद मृतका का प्रेमी अक्षय भी ज्यादातर गांव से बाहर ही रहने लगा था लेकिन 22 मार्च को जब अक्षय गांव में वापस आया तो अपनी इज्जत का बदला लेते हुए मनोज ने अपने भतीजे भारत और नाबालिक बेटे के साथ मिलकर उस समय अक्षय की बेरहमी से हत्या कर दी जब वह 23 मार्च को अपने खेत से घर लौट रहा था उसी समय हत्यारो ने धारदार हथियारों से अक्षय पर वार करते हुए पहले उसे घायल कर दिया और फिर गोली मार कर उसकी हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देकर हत्यारे मौके से फरार हो गए थे जिन्हें पुलिस ने अब गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
मामले की जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया कि दिनांक 23 तारीख को ग्राम शाहदरा बांगर एक सूचना प्राप्त हुई थी। जहां 25 से 26 साल के व्यक्ति अक्षय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सूचना पर तत्काल एसएसपी सर द्वारा और मेरे द्वारा और समस्त टीम द्वारा घटनास्थल का मौके का निरीक्षण किया गया था। मौके से विधिवत तरीके से साक्ष्य संकलित किए गए थे। इसमें इस घटना के कुछ चश्मादीद गवाह भी थे। जिन्होंने बताया कि उसकी हत्या जो उसी के परिवार को जो भाई लगता है। मनोज और उसका नाबालिक बेटा और उसका भतीजा इन तीनों के द्वारा उसकी हत्या कर दी गई। और जो गवाह है। उन्होंने यह भी बताया है। उन तीनों में एक के हाथ में तमंचा था। दो के हाथ में धारदार हथियार थे। जिससे वार किया ,फायर किया। दोनों के बीच में आपसी पारिवारिक विवाद चल आ रहा था। इसमें जो बताया जा रहा है। जो अक्षय है। मनोज की पत्नी से कुछ समय पहले संबंध भी थे। जिसमें दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ था। मनोज की पत्नी ने 6 महीने पहले इसी विवाद के चलते जहर खाकर आत्महत्या की थी। और अक्षय ज्यादातर गांव से बाहर ही रहता था। उस घटना के बाद से , घटना के एक दिन पहले जब वह गांव वापस आया था। तो दोनों परिवारों के बीच आपस में कमेंट बाजी हुई। इसके बाद तीन लोगों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। जिसमें अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए श्रीमान एसएसपी सर के निर्देशन में टीमों का गठन हुआ था। 24 घंटे के अंदर अंदर तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से तमंचा और जो धारदार हथियार थे। दाती और चाकू वह उनके पास से बरामद करले गए हैं। और उन्होंने अपनी घटना का यह मोटिव बताया है। जो मनोज की पत्नी के साथ उसके संबंध थे। मनोज बहुत ज्यादा आक्रोशित था। जब उसको गांव में वापस दिखा। तो उसकी मौके पर बहुत गुस्सा आया। झगड़ा हुआ ,उसने कुछ ऐसे कमेंट किया। जिसमें मौके पर आवेश में आकर उसकी हत्या कर दी। तीनों को गिरफ्तार किया गया है। और तीनों को आज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। पूरे प्रकरण में बहुत ही सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।