विकसित भारत युवा संसद 2026 का सफल आयोजन मुजफ्फरनगर

विकसित भारत युवा संसद 2026 का सफल आयोजन
मुजफ्फरनगर

विकसित भारत युवा संसद 2026 का सफल आयोजन
मुजफ्फरनगर

 


मुज़फ्फ़रनगर: चौधरी छोटू राम पी.जी. कॉलेज में “आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के पश्चात लोकतंत्र के लिए सीख” विषय पर विकसित भारत युवा संसद 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चौधरी योगराज सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं सरस्वती गान प्रस्तुत किया गया, जिसने कार्यक्रम को गरिमामय वातावरण प्रदान किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती प्रतिभा शर्मा (जिला युवा अधिकारी) एवं डॉ. रामकुमार (एमएसयू एनएसएस समन्वयक) उपस्थित रहे। अन्य अतिथियों में डॉ. अरुण कुमार,  अमित कुमार ,डॉ. केपी मालिक ,डॉ. आर के सिंह , डॉ. गिरिराज किशोर उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के.पी. सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया तथा लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का सफल आयोजन जिला नोडल अधिकारी डॉ. हरिशंकर राठौर के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में निर्णायक मंडल (ज्यूरी) के रूप में डॉ. माधुरी सिंह (सीनियर सिविल एडवोकेट), डॉ. जगराज सिंह तोमर, डॉ. हरेंद्र सिंह सिरोही, डॉ. सुरेन्द्र वीर सिंह तथा डॉ. अजीत पाल सिंह सिरोही उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल द्वारा विभिन्न महाविद्यालयों से आए कुल 15 प्रतिभागियों के प्रस्तुतिकरण का मूल्यांकन किया गया।
निर्णायक मंडल द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर निम्नलिखित छह विद्यार्थियों का चयन किया गया—
अक्षय कुमार — एस.डी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर
अंजलि बालियान — चौधरी छोटू राम कॉलेज, मुजफ्फरनगर
इकरा — श्री राम कॉलेज, मुजफ्फरनगर
हार्दिक रघुवंशी — चौधरी छोटू राम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर
अनुज अग्रवाल — चौधरी छोटू राम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर
शंकर — चौधरी छोटू राम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर
कार्यक्रम के अंत में डॉ. ओमबीर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. निधि लूथरा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लोकतंत्र की मजबूती एवं आपातकाल के ऐतिहासिक अनुभवों से प्राप्त सीखों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। यह आयोजन विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *