आगरा पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ के दौरान 8 वर्षीय मासूम बच्ची का हत्यारोपी मुठभेड़ में ढेर ​ ​

आगरा पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ के दौरान 8 वर्षीय मासूम बच्ची का हत्यारोपी मुठभेड़ में ढेर


उत्तर प्रदेश के जनपद आगरा में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान 8 साल की मासूम बच्ची का हत्यारोपी मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जहां पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया मगर डॉक्टर ने उसे अमृत घोषित कर दिया

(चित्र : मुठभेड़ के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी)
दरअसल बीती 24 मार्च 2026 को थाना ताजगंज क्षेत्र से एक 8 वर्षीय बच्ची रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू की। लेकिन अगले ही दिन, खोजबीन के दौरान बच्ची का शव उसी के घर में रहने वाले किराएदार सुनील के कमरे से बरामद हुआ, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने आरोपी सुनील की गिरफ्तारी के लिए कुल 12 विशेष टीमों का गठन किया। आरोपी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित कर लगातार दबिश दी जा रही थी।

(चित्र : घायल उपनिरीक्षक विश्वजीत राणा)

​जिसमें 27/28 मार्च की रात्रि में पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना बमरौली कटारा क्षेत्र में घेराबंदी की गई। खुद को घिरा देख आरोपी सुनील ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस साहसिक मुठभेड़ में पुलिस में एक उप-निरीक्षक घायल हो गया।

पुलिस टीमों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें अभियुक्त सुनील के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वही मुठभेड़ में मारे गए बदमाश के कब्जे से पुलिस ने 1 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट), 1 तमंचा (315 बोर) व कारतूस बरामद किए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *