मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रोजगार मेले में उद्यमियों से की बात चीत, उद्यमियों से उनके उत्पाद के बारे में ली जानकारी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के अवसर पर फेडरेशन द्वारा नुमाइश ग्राउंड में आकर्षक स्टॉल लगाए गए। इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने स्टॉल का भ्रमण किया और उद्यमियों से संवाद स्थापित किया।
फेडरेशन के सचिव अभिषेक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को अपने उत्पादों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनकी इकाई में टिशू पेपर का निर्माण किया जाता है। इस पर मुख्यमंत्री जी ने उत्सुकता व्यक्त करते हुए पूछा कि टिशू पेपर किन कच्चे माल से तैयार किया जाता है, जिस पर अभिषेक अग्रवाल ने उन्हें विस्तृत जानकारी प्रदान की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके कार्य की सराहना की।
इसके अतिरिक्त, फेडरेशन के उपाध्यक्ष अश्वनी मित्तल के उत्पादों के बारे में भी मुख्यमंत्री जी ने जानकारी प्राप्त की। अश्वनी मित्तल ने बताया कि उनकी इकाई ब्लू स्टार सेनेटरी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा रेलवे के लिए सिंक एवं अन्य उत्पादों का निर्माण करती है, जिसका उपयोग पूरे भारत में किया जाता है। मुख्यमंत्री जी ने इस कार्य की भी प्रशंसा की।
उद्यमियों के आग्रह पर इस सफल आयोजन के मुख्य संयोजक कपिल देव अग्रवाल को फेडरेशन में आमंत्रित किया गया, जहां सभी उद्यमियों द्वारा उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा इस भव्य आयोजन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
उद्यमी व समाज सेवी सत्य प्रकाश रेशु ने बताया कि आज एक बड़ा रोजगार मेला यहां लगा हुआ है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा रोजगार मेले का उद्घाटन किया गया है। हमने उन्हें गुड, शक्कर , खांड और राब के बारे में जानकारी दी मुख्यमंत्री जी ने कोल्हू को चलाकर भी देखा
प्रसिद्ध उद्योगपति व समजसेवी प्रमोद कमार ने बताया कि मुजफ्फरनगर में आयोजित रोजगार मेला योगी जी का एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने भी अपनी कंपनीयों लिए के कुछ युवक व युवतियों को नियुक्ति पत्र बांटे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष अंकुर गर्ग, अंकित संगल, अशोक अग्रवाल, अरविंद गुप्ता, सत्य प्रकाश रेशु, मोहम्मद जीशान, सरदार अहमद, पंकज मित्तल, संदीप सिंह सहित अनेक उद्यमी उपस्थित रहे।